Last Updated:
Kuldeep Yadav’s Instagram Post Goes Viral: भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव ने 14 मार्च 2026 को मसूरी में बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लिए. इस शादी में पूर्व क्रिकेटर के साथ टीम इंडिया के स्टार तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और युजवेंद्र चहल ने जमकर मस्ती की. कुलदीप ने अपने तमाम फैंस के लिए शादी की तस्वीरों को शेयर किया है.
हाथ जोड़े शेयर की फोटो, शादी के बाद कुलदीप का इंस्टा पोस्ट हुआ वायरल
नई दिल्ली. भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी मंगेतर वंशिका सिंह के साथ मसूरी में एक निजी लेकिन शानदार समारोह में शादी कर जीवन की नई शुरुआत की है. शादी में क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियां इस खास मौके पर मौजूद रहीं. समारोह में तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, युजवेंद्र चहल, पूर्व भारतीय ऑलराउंडर मोहम्मद कैफ और पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह शामिल हुए. पूर्व भारतीय स्टार सुरेश रैना भी जश्न का हिस्सा बने, जिससे माहौल और भी खास हो गया.
रविवार को कुलदीप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कुछ तस्वीरें साझा कीं. फैंस ने इन फोटो को देखते ही देखते वायरल कर दिया. चाहने वाले कुलदीप की पोस्ट पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं और अब तक 3 लाख 14 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.