Last Updated:
KKR Signed Blessing Muzarabani: दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल के लिए जिम्बाब्वे के 6 फीट 8 इंच लंबे तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को साइन कर सनसनी मचा दी है. अपनी घातक उछाल और रफ्तार के लिए मशहूर मुजरबानी 17 मार्च को कोलकाता पहुंचेंगे. 90 से ज्यादा टी20 विकेट लेने का अनुभव रखने वाला यह ‘आसमानी’ गेंदबाज ईडन गार्डन्स की पिच पर विपक्षी बल्लेबाजों के लिए काल साबित हो सकता है.
जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज को केकेआर ने टीम के साथ जोड़ा.
ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzarabani) की सबसे बड़ी ताकत उनका कद और उससे मिलने वाला ‘स्टीप बाउंस’ है. केकेआर ने कहा, ‘6 फीट 8 इंच का यह दाएं हाथ का तेज गेंदबाज सबसे छोटे फॉर्मेट में जिम्बाब्वे के प्रमुख गेंदबाजों में से एक बनकर उभरा है. अपनी उछाल और पारी के महत्वपूर्ण चरणों में विकेट निकालने की क्षमता के लिए जाने जाने वाले मुजरबानी हमारे तेज गेंदबाजी आक्रमण को और अधिक गहराई देंगे.’
जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज को केकेआर ने टीम के साथ जोड़ा.
आंकड़ों में दमदार प्रदर्शन
मुजरबानी का टी20 रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली है, जो उन्हें किसी भी टीम के लिए एक खतरनाक हथियार बनाता है. 80 से अधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 90 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं. उनकी गेंदबाजी औसत लगभग 21 का है. उनकी सर्वष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 8 रन देकर 3 विकेट है. विभिन्न वैश्विक लीगों में खेलने का उनका अनुभव ईडन गार्डन्स की पिच पर केकेआर के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकता है.
17 मार्च को कोलकाता पहुंचेंगे मुजरबानी
केकेआर फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि उन्हें मुजरबानी के जुड़ने का ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. टीम मैनेजमेंट ने खुलासा किया है कि ब्लेसिंग मुजरबानी 17 मार्च (मंगलवार) को कोलकाता पहुंच जाएंगे और टीम के कैंप से जुड़ेंगे. आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले उनकी मौजूदगी टीम के अभ्यास सत्रों में धार लाएगी. मिचेल स्टार्क जैसे दिग्गजों के साथ मुजरबानी की जोड़ी विपक्षी बल्लेबाजों के लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं होगी. क्या जिम्बाब्वे का यह लंबा गेंदबाज केकेआर को तीसरी बार चैंपियन बनाने में मदद करेगा? फैंस की नजरें अब ईडन की पिच पर उनकी बाउंसर्स पर टिकी हैं.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.