India vs Pakistan T20 World cup Controversy: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बायकॉट करने की बात कही है. भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में 15 फरवरी खेला जाना है. इस पूरे मामले पर अब इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज केविन पीटरसन ने पाकिस्तान के मजे लिए हैं.
पीटरसन ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “ग्रुप और प्ले-ऑफ में यह कहना मुश्किल है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा, लेकिन अगर किसी तरह पाकिस्तान फाइनल में पहुंच जाती है और वहां उसके सामने फिर से भारत होता है तो क्या वह फाइनल खेलने से इनकार कर देगा?” पीटरसन का ये पोस्ट सीधे तौर पर पाकिस्तान को एक तंज है. केविन पीटरसन का ये सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.
Not sure if India can meet Pakistan in this World Cup final due to groups and play offs, but if they can, would Pakistan refuse to play the World Cup final?
क्या है भारत-पाकिस्तान का पूरा विवाद
आईसीसी टी20 विश्व कप में पाकिस्तान बिना किसी आधार के अड़ंगा डाल रहा है. टूर्नामेंट की मेजबानी श्रीलंका के साथ भारत के पास भी है. इसी वजह से बांग्लादेश के समर्थन के नाम पर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. बांग्लादेश अपने वेन्यू को शिफ्ट किए जाने की जिद के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. उसकी जगह अब स्कॉटलैंड को टी20 विश्व कप में मौका दिया गया है.
बांग्लादेश ने आईसीसी से मांग की थी कि उसके मैच को भारत से शिफ्ट कर श्रीलंका में कराए. बांग्लादेश ने इसके पीछे खिलाड़ियों के सुरक्षा को खतरा बताया था, लेकिन आईसीसी ने बांग्लादेश के इस मांग को ठुकरा दिया. बांग्लादेश ने ये मांग मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर किए जाने के बाद उठाई थी. बांग्लादेश के इस मांग का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी समर्थन किया था.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.