Kavya Maran Reaction after Sunrisers Eastern Cape reached into SA20 Final: काव्या मारन की टीम सनराजइर्स ईस्टर्न केप ने लगातार चौथी सीजन SA20 के फाइनल में जगह बनाई है. सनराइजर्स ने पार्ल रॉयल्स को दूसरे क्वालीफायर में सात विकेट से शिकस्त देकर खिताबी भिड़ंत का टिकट कटाया. सनराइजर्स टीम फाइनल में पहुंची तो मालकिन काव्या मारन का रिएक्शन देखने लायक था. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
लगातार चौथे सीजन SA20 फाइनल में काव्या मारन की टीम.
नई दिल्ली. सेनुरान मुथुसामी की शानदार बॉलिंग और जेम्स कोल्स की तेज पारी से सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने क्वालीफायर दो में पार्ल रॉयल्स को सात विकेट से हराकर लगातार चौथी बार SA20 क्रिकेट लीग के फाइनल में जगह बना ली. रॉयल्स की टीम मुथुसामी (15 रन पर तीन विकेट) और एनरिच नोर्किया (31 रन पर दो विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने काइल वेरेने (नाबाद 52) के अर्धशतक के बावजूद सात विकेट पर सिर्फ 114 रन ही बना सकी. जवाब में सनराइजर्स ने कोल्स की 19 गेंद में तीन छक्कों और चार चौकों से नाबाद 45 रन की पारी की मदद से 11.4 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन बनाकर आसानी से जीत हासिल की. सनराइजर्स की इस जीत के बाद मालकिन काव्या मारन का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
काव्या मारन का रिएक्शन वायरल जीत के बाद सनराइजर्स ईस्टर्न केप की मालकिन काव्या मारन बेहद खुशी नजर आईं. पार्ल रॉयल्स के खिलाफ क्वालिफायर-2 जीतते ही काव्या ने खुशी से उछलकर जश्न मनाया. उन्हें अपने पिता कलानिधि मारन को गले लगाते देखा गया. काव्या मारन का यह खुशी का लम्हा कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.