Last Updated:
Kamran Akmal furious at mohsin naqvi: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपनी बेइज्जती कराने का कोई मौका नहीं गंवा रही है. टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से ही पत्ता कटने के बाद पाकिस्तान को बांग्लादेश में मुंह छिपाने पर मजबूर होना पड़ा. उसे बांग्लादेश ने वनडे सीरीज में 2-1 से हरा दिया. इस हार पर पूर्व पाक क्रिकेटर कामरान अकमल का गुस्सा फूट पड़ा. अकमल ने मोहसिन नकवी पर हमला बोलते हुए कह दिया, ‘जीत को सकते नहीं, अब क्या आईसीसी ट्रॉफी चुराकर लाओगे?’
कामरान अकमल का मोहसिन नकवी पर तीखा हमला.
ढाका में खेले गए तीसरे वनडे में हार के साथ ही पाकिस्तान ने बांग्लादेश से सीरीज 2-1 से गंवा दी. इस हार के बाद पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की आलोचना के साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर भी तंज कसा है. पाकिस्तान में क्रिकेट से जुड़े एक टीवी शो पर कामरान अकमल ने कहा, ‘पाकिस्तान टीम की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि नीदरलैंड भी हरा सकती है. नीदरलैंड भी सोच रही होगी कि अगर उसे पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेलने का मौका मिले, तो वह हमें हरा सकता है. हमारा स्तर बहुत गिर चुका है. खुदा के लिए पाकिस्तान क्रिकेट के बारे में सोचिए. आपने अपने क्रिकेट का मजाक बना दिया है.’
कामरान अकमल का मोहसिन नकवी पर तीखा हमला.
‘क्या अब आप ICC ट्रॉफी चुराओगे?’
कामरान अकमल यहीं नहीं रुके. उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर तंज कसते हुए कहा कि क्या अब आईसीसी ट्रॉफी चोरी करके लाने का इरादा है? दरअसल, एशिया कप 2025 में भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था. भारतीय खिलाड़ियों ने ट्रॉफी मोहसिन नकवी से लेने से इनकार कर दिया था. नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए थे. इसके बाद से नकवी पर ट्रॉफी चोरी करने का आरोप लगता रहा है. पहली बार किसी बड़े पाकिस्तानी क्रिकेटर ने नकवी पर ट्रॉफी चोरी का आरोप लगाया है. अकमल ने कहा, ‘अगर आप मैचों में टीमों को हरा नहीं सकते, तो क्या अब आप ICC ट्रॉफियां चुराकर घर लाएंगे?’
टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 में खराब प्रदर्शन कर बाहर हुई पाकिस्तान 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए बांग्लादेश पहुंची थी. पहला और तीसरा वनडे गंवाकर पाकिस्तान सीरीज 2-1 से हार गई.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.