Last Updated:
Josh Hazlewood may miss opening match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा, लेकिन इस ओपनिंग मैच को लेकर डिफेंडिंग चैंपियन के लिए एक बुरी खबर आ रही है. आरसीबी के स्टार तेज गेंदबाज सीजन के पहले मैच से बाहर हो सकते हैं.
आईपीएल 2026 के लिए अभी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं हेजलवुड
ऐसे में हेजलवुड का 28 मार्च को टीम के ओपनिंग मैच से बाहर होना लगभग तय है. हेजलवुड ने नवंबर में न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया के बीच शेफील्ड शील्ड मैच के बाद से कोई मैच नहीं खेला है, जिसके बाद उन्हें 2025-26 एशेज सीरीज से बाहर कर दिया गया था. हालांकि, बाद में उन्हें ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया लेकिन हेजलवुड को आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच से सिर्फ पांच दिन पहले पिंडली में चोट लग गई.
शुरुआत के कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं हेजलवुड
हेजलवुड की जगह स्टीव स्मिथ ने टीम में हेजलवुड की जगह ली, लेकिन उन्हें भी खेलने का मौका मिला. ऑस्ट्रेलिया की हालत ये हो गई कि वह ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया. कुल मिलाकर, हेजलवुड पिछले कुछ महीनों से हैमस्ट्रिंग, अकिलीज और पिंडली की चोटों से जूझ रहे हैं. वह अभी भी फिजियो की देखरेख में हैं और आईपीएल में उनकी भागीदारी इस बात पर निर्भर करती है कि उन्हें मंजूरी मिलती है या नहीं.
हिंदुस्तान टाइम्स को आरसीबी के एक सूत्र ने बताया कि, “रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपनी गेंदबाजी योजनाओं के लिए हेजलवुड पर निर्भर है, क्योंकि इस ऑस्ट्रेलियाई पेसर ने आईपीएल 2025 सीजन में टीम की ऐतिहासिक पहली खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी. फ्रेंचाइजी के पास नुवान तुषारा और जैकब डफी जैसे विदेशी पेसर विकल्प भी हैं, लेकिन हेजलवुड का अनुभव बाकी अन्य पेसर से कहीं अलग है. ऐसे में आरसीबी के लिए उनका खेलना बहुत ही जरूरी हो गया है.”
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.