Last Updated:
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से चोटिल होने की वजह से बाहर रहे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और पैट कमिंस इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती मुकाबलों से बाहर रह सकते हैं. दोनों ही गेंदबाज को ऑस्ट्रेलिया की मेडिकल टीम से आगामी सीजन के लिए आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली है.
ऑस्ट्रेलिया की मेडिकल टीम से आगामी सीजन के लिए आधिकारिक मंजूरी नहीं मिली है.
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों स्टार खिलाड़ियों का रिहैबिलिटेशन फिलहाल जारी है. उनके आईपीएल 2026 के ओपनिंग मैच में फिट होने की कोई संभावना नहीं है. यह मैच 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और एसआरएच के बीच खेला जाएगा. एक सूत्र ने बताया, “पिछले हफ्ते से ज्यादा कुछ नहीं बदला है. फिजियो की मंजूरी का अभी भी इंतजार है. रिहैब चल रहा है. हेजलवुड और कमिंस शुरुआती कुछ मैचों के लिए समय पर उपलब्ध नहीं हो पाएंगे. उम्मीद है कि वे टूर्नामेंट के आगे के हिस्से में कुछ मैच खेलेंगे. सब कुछ मंजूरी पर निर्भर करता है. जैसे ही मंजूरी मिलेगी, वे भारत के लिए रवाना हो जाएंगे.”
कमिंस ने आखिरी बार दिसंबर 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड ओवल में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट मैच खेला था. उन्होंने दोनों पारियों में तीन-तीन विकेट लिए थे. हेजलवुड ने पिछले साल आईपीएल में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे. उन्होंने नवंबर 2025 में अपने घरेलू टीम न्यू साउथ वेल्स के लिए आखिरी मैच खेला था. चोट के कारण हेजलवुड एशेज की पांचों टेस्ट में नहीं खेले. उन्हें कमिंस के साथ ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम से भी बाहर कर दिया गया.
हेजलवुड की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड के जैकब डफी या श्रीलंका के नुवान तुषारा डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की तेज गेंदबाजी की अगुवाई करेंगे. कमिंस की जगह इंग्लैंड के ब्रायडन कार्स या श्रीलंका के एहसान मलिंगा को शुरुआती मैचों में एसआरएच की प्लेइंग XI में मौका मिल सकता है.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.