पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के अगले सीजन (2026) से दो नई टीम हैदराबाद और सियालकोट टूर्नामेंट का रोमांच बढ़ाने के लिए तैयार है. ऐसे में सियालकोट को ओजेड डेवलपर्स (OZ Developers) ने 1.85 अरब पाकिस्तानी रुपये प्रति वर्ष और हैदराबाद को FKS ग्रुप ने 1.75 अरब पाकिस्तानी रुपये प्रति वर्ष की बोली लगाकर खरीदा.
175000 करोड़ में पाकिस्तानी रुपये में खरीदी गई नई टीम
टीम सिलेक्शन और अधिकारों को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ मतभेद होने के बाद जेसन गिलेस्पी ने अपना दो साल का कॉन्ट्रैक्ट आठ महीने बाद ही खत्म कर दिया था. फ्रैंचाइजी के मालिक फवाद सरवर ने पुष्टि की कि गिलेस्पी पीएसएल के अगले सीजन में टीम के मुख्य कोच होंगे और ग्रांट ब्रैडबर्न और क्रेग व्हाइट उनके साथ सहायक कोच की भूमिका निभाएंगे. सरवर ने 175,000 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में नई फ्रेंचाइजी खरीदी है. सरवर ने कहा:
हम अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ कोचिंग स्टाफ लेकर आए हैं जो 11 फरवरी को होने वाली नीलामी में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के लिए काम कर रहे हैं.
इसी तरह ब्रैडबर्न भी पाकिस्तान टीम के साथ सहायक कोच और फिर मुख्य कोच के रूप में जुड़े रहे और पीसीबी के साथ एक समझौते के बाद वनडे विश्व कप 2023 के बाद उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा.
ऑस्ट्रेलिया के लिए कैसा रहा जेसन गिलेस्पी का रिकॉर्ड
जेसन गिलेस्पी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 1976 में डेब्यू किया था, उन्होंने आखिरी मैच 2006 में खेला था. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रहे गिलेस्पी के नाम ऑस्ट्रेलिया के लिए 71 टेस्ट में 259 विकेट है. 97 वनडे में उन्होंने 142 शिकार किए हैं. उन्हें सिर्फ एक टी-20 मैच खेलने का मौका, जिसमें उनके नाम एक विकेट भी हैं.
(एजेंसी से इनपुट के साथ)
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.