IPL 2026 Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 से ठीक पहले कई टीमों से खिलाड़ियों का इस लीग से बाहर होने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ सैम करन और नाथन एलिस आईपीएल से बाहर हो गए हैं, तो दूसरी तरफ पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे खिलाड़ी शुरुआती मैचों में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। इस बीच अब खबर आ रही है कि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम को भी बड़ा झटका लगा है। पहले पैट कमिंस और अब जैक एडवर्ड्स के रूप में SRH को बड़ा झटका लगा है।
बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के धाकड़ ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स पैर में चोट लगने के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने एडवर्ड्स के ऊपर भारी भरकम यानी 3 करोड़ की बोली लगाकर अपने टीम में शामिल किया था। हालांकि, उनका डेब्यू आईपीएल था, लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा।
जैक एडवर्ड्स के टीम से बाहर होना सनराइजर्स हैदराबाद के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है, क्योंकि इससे पहले ही कप्तान पैट कमिंस शुरुआती मैचों के लिए बाहर हो गए हैं। जैक आईपीएल 2026 की नीलामी में खरीदे गए एकमात्र अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी थे।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान कप्तान पैट कमिंस के शुरुआती मैच से बाहर होने की वजह से ईशान किशन को टीम का कमान दिया गया है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद टीम का उपकप्तान अभिषेक शर्मा को बनाया गया है।
सनराइजर्स हैदराबाद का मैच कब से?
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। विश्व के सबसे बड़े इस टूर्नामेंट का आगाज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होने वाला है।
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.