एक इंटरव्यू में जितेश शर्मा ने बताया कि उन्हें अपनी अनदेखी की जानकारी तब तक नहीं थी, जब तक आधिकारिक तौर पर टीम का ऐलान नहीं हुआ. हालांकि, इसके बाद उन्होंने कोचों और चयनकर्ताओं से बातचीत की और टीम से बाहर किए जाने के पीछे दी गई वजहों से सहमति भी जताई.
अब जितेश शर्मा ने टीम से बाहर होने पर अपनी पहली प्रतिक्रिया साझा की है और चयन समिति जिसकी अगुवाई अजीत अगरकर कर रहे हैं को लेकर एक अहम बयान भी दिया है. जितेश ने कहा कि यह मेरे लिए बेहद दिल तोड़ने वाला पल था, क्योंकि मैंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए बहुत मेहनत की थी लेकिन यह किस्मत थी, जिसे मैं नकार नहीं सकता. उस वक्त मैं बिल्कुल सुन्न हो गया था और कुछ भी समझ नहीं पा रहा था.
टीम से बाहर किए जाने की जानकारी नहीं थी: जितेश शर्मा
एक इंटरव्यू में जितेश शर्मा ने बताया कि उन्हें अपनी अनदेखी की जानकारी तब तक नहीं थी, जब तक आधिकारिक तौर पर टीम का ऐलान नहीं हुआ. हालांकि, इसके बाद उन्होंने कोचों और चयनकर्ताओं से बातचीत की और टीम से बाहर किए जाने के पीछे दी गई वजहों से सहमति भी जताई. मुझे अपनी अनदेखी के बारे में तब तक पता नहीं था, जब तक टीम की घोषणा नहीं हुई. उसके बाद चयनकर्ताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो वजह बताई, मैं उससे सहमत था वह एक सही कारण था और बाद में मेरी कोचों और चयनकर्ताओं से बातचीत हुई और मुझे लगा कि उनकी सोच जायज़ थी. उन्होंने जो समझाने की कोशिश की, मैं उसे पूरी तरह समझ पाया और उससे सहमत भी था.
अब तक जितेश शर्मा भारत के लिए 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने कुल 162 रन बनाए हैं. 2023 में 7 टी20 मैच खेलने के बाद, 2024 में उन्हें केवल 2 मैच खेलने का मौका मिला. आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए, जहां उन्होंने 15 मैचों में 261 रन बनाए, जितेश ने एक बार फिर चयनकर्ताओं का भरोसा जीता और टी20 टीम में वापसी की. हालांकि, उनकी यह वापसी ज्यादा लंबी नहीं रही, क्योंकि चयनकर्ताओं ने टी20 वर्ल्ड कप टीम में उन्हें शामिल करने के बजाय संजू सैमसन और ईशान किशन को तरजीह दी.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.