Last Updated:
Ishan Kishan toe injury: इंटरनेट पर वायरल हो रही कई तस्वीरों में ईशान किशन को दर्द से कराहते हुए जमीन पर लेटे हुए देखा जा सकता है.जहां फिजियोथेरेपिस्ट उनकी जांच कर रहे हैं. भारतीय खिलाड़ी नामीबिया के खिलाफ मैच से एक दिन पहले नेट में अभ्यास कर रहे थे.इसी दौरान बुमराह का यॉर्कर उनके पैर के अगूंठे पर जाकर लगा.जिससे वह दर्द से तड़पने लगे. वह नामीबिया के खिलाफ खेलेंगे या नहीं, इसपर अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता.
ईशान किशन को नामीबिया के खिलाफ मैच से एक दिन पहले लगी चोट.
टी20 विश्व कप ग्रुप ए के पहले मैच में ईशान भारत की ओर से बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज उतरे थे. उन्होंने 7 फरवरी को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ विश्व के नंबर 1 टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की, लेकिन 16 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से केवल 20 रन ही बना सके. भारतीय टीम प्रबंधन और प्रशंसक उम्मीद करेंगे कि ईशान नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए फिट और चयन के लिए उपलब्ध रहें.
ईशान किशन को नामीबिया के खिलाफ मैच से एक दिन पहले लगी चोट.
मैच से ठीक पहले स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 के 18वें मैच में अभिषेक शर्मा और जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता के बारे में सकारात्मक जानकारी दी . तिलक के अनुसार, बुमराह नामीबिया के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन अंतिम फैसला मैच शुरू होने से पहले लिया जाएगा. जहां तक दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती अभिषेक की बात है, उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उनकी तबीयत ठीक है.
बुधवार को दिल्ली में हुई प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक की सेहत के बारे में पूछे जाने पर तिलक ने कहा, ‘जब हम दिल्ली पहुंचे, तो उनकी (अभिषेक की) जांच की गई. वे जांच के लिए अस्पताल गए थे. मुझे लगता है कि उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उनकी तबीयत ठीक है. मैच के लिए हमारे पास एक दिन और है, इसलिए उम्मीद है कि हम कल (गुरुवार) तक उनकी सेहत के बारे में फैसला कर लेंगे और उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे.’
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.