Ishan Kishan Maiden T20I Century: ईशान किशन ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला शतक ठोक दिया है. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और आखिरी टी20 मैच में यह उपलब्धि हासिल की. ईशान ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर के 36वें मैच में शतक जड़ा. इससे पहले ईशान का इस फॉर्मेट में हाईएस्ट स्कोर 89 रन था.
इससे पहले ईशान किशन (Ishan Kishan Maiden T20I Hundred) का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हाईएस्ट स्कोर 89 रन था. उन्होंने अपने 36वें टी20 इंटरनेशनल मैच में पहला शतक जड़ा. न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज के चौथे टी20 मैच में ईशान किशन नहीं खेले थे. उस मैच में टॉस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया था कि ईशान किशन को निगल है. ईशान ने रायपुर में खेले गए टी20 मैच में हाफ सेंचुरी जड़ी थी. टी20 वर्ल्ड कप से पहले ईशान ने जो फॉर्म दिखाई है वह भारतीय टीम के लिए शुभ संकेत है.

ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 में ठोका शतक.
अगस्त 2024 से ईशान किशन का प्रदर्शन
ईशान किशन ने अगस्त 2024 से घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किए. टीम इंडिया से बाहर होने पर ईशान ने बूची बाबू , दलीप ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे , आईपीएल, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और अब टी20 इंटरनेशनल में शतक जड़कर कमाल कर दिया. वह 43 गेंदों पर 103 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें जैकब डफी ने फिलिप्स के हाथों कैच कराया.
About the Author

Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.