MI vs PBKS: IPL 2026 में इंजरी का साया अब लीग के सबसे बड़े सितारों पर पड़ता दिख रहा है। महेंद्र सिंह धोनी के बाद अब क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर आई है कि ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा और ‘किंग’ कोहली भी चोट के कारण अपने अगले मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं। 12 अप्रैल 2026 को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए हाई-वोल्टेज मुकाबले ने दोनों टीमों के स्टार बल्लेबाजों को बड़े जख्म दिए।
पांचवां मैच नहीं खेल पाएंगे हिटमैन?
इसके बाद Cricbuzz की एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि स्टार बल्लेबाज IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का पांचवां मैच नहीं खेल पाएंगे। बता दें, MI का मुका बला गुरुवार, 16 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में PBKS से होना है। Cricbuzz के अनुसार, “रोहित की अनुपस्थिति का आधिकारिक कारण और हैमस्ट्रिंग चोट की गंभीरता के बारे में MI मैनेजमेंट द्वारा बुधवार (15 अप्रैल) शाम को मैच से पहले होने वाली मीडिया कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दिए जाने की उम्मीद है।”
रोहित शर्मा की हैमस्ट्रिंग ने बढ़ाई मुंबई की टेंशन
मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा की चोट ने पलटन खेमे में खलबली मचा दी है। बता दें, बेंगलुरु के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान रोहित की हैमस्ट्रिंग में अचानक खिंचाव आ गया, जिसके बाद वह दर्द से कराहते नजर आए। हालत यह थी कि केवल 13 गेंदें खेलने के बाद उन्हें ‘रिटायर्ड हर्ट’ होकर पवेलियन लौटना पड़ा।
फिलहाल रोहित मेडिकल टीम की निगरानी में हैं और उनके स्कैन कराए गए हैं। इसके बाद 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले में उनका खेलना बेहद संदिग्ध माना जा रहा है, क्योंकि टीम मैनेजमेंट उन्हें लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहता।
वहीं, दूसरी ओर RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के टखने (Ankle) में चोट लग गई है। मुंबई के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय उन्हें यह चोट लगी, जो इतनी गंभीर थी कि वह दूसरी पारी में फील्डिंग के लिए भी मैदान पर नहीं उतर सके। आज यानी 15 अप्रैल 2026 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले सबकी नजरें विराट की फिटनेस रिपोर्ट पर टिकी हैं। अगर विराट आज नहीं खेलते हैं, तो यह बेंगलुरु के लिए एक बहुत बड़ा झटका साबित होगा।
धोनी के फैंस के लिए आई राहत भरी खबर
एक तरफ जहां रोहित और कोहली को लेकर चिंता है, वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए अच्छी खबर आ रही है। काफ इंजरी (Calf Strain) के कारण शुरुआती मैचों से बाहर चल रहे महेंद्र सिंह धोनी अब फिट होते नजर आ रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, माही ने नेट प्रैक्टिस शुरू कर दी है और उनकी रिकवरी उम्मीद से तेज हुई है। पूरी संभावना है कि वह 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर वापसी करेंगे और अपनी टीम की कमान संभालेंगे।
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.