- कॉपी लिंक
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले के बाद एक नया विवाद सामने आया है। CSK ने BCCI से RCB के खिलाफ एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है।
ये मामला 5 अप्रैल का बताया जा रहा है। 5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई और बेंगलुरु मैच के दौरान स्टेडियम में एक गाना बजाया गया। इसमें डोसा, इडली, सांभर, चटनी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। CSK का आरोप है कि यह गाना उनके खिलाड़ियों और टीम पर तंज या मजाक के तौर पर बजाया गया।

5 अप्रैल को खेले गए मैच में RCB ने CSK को 43 रन से हराया था।
BCCI को पत्र लिखा- विश्वनाथन CSK के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन ने इस विवाद पर कहा, आमतौर पर डीजे घरेलू टीम का समर्थन करने के लिए होते हैं। लेकिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्थिति अलग थी। हमारे खिलाड़ियों के खिलाफ कुछ खास टिप्पणियां की गईं। इसी को ध्यान में रखते हुए, हमने BCCI को पत्र लिखकर इस मामले की जांच करने का अनुरोध किया है।
RCB-CSK मैच को सदर्न डर्बी कहा जाता है पिछले कुछ सालों में CSK और RCB के बीच राइवलरी देखने को मिली है, जिस वजह से IPL में उन्हें सदर्न डर्बी का नाम दिया गया। हेड टु हेड में CSK का RCB पर पलड़ा भले ही भारी रहा हो, लेकिन पिछले कुछ सीजन में बेंगलुरु ने चेन्नई पर अपना दबदबा बनाया है।
RCB ने CSK को 43 रन से हराया 5 अप्रैल को खेले गए मैच में RCB ने CSK को 43 रन से हराया था। टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी RCB ने 250 रन बनाए। यह सीजन का बेस्ट स्कोर है। CSK 207 रन ही बना सकी।
RCB के लिए टिम डेविड ने 25 गेंद पर 8 छक्के लगाकर 70 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने 48, फिल सॉल्ट ने 46, विराट कोहली ने 28 और देवदत्त पडिक्कल ने 50 रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए। अभिनंदन सिंह, जैकब डफी और क्रुणाल पंड्या को 2-2 विकेट मिले। भूवी ने IPL में 200 विकेट पूरे कर लिए।
———————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
मार्श का 102 मीटर लंबा सिक्स:पंत रिटायर हर्ट हुए

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 23वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 5 विकेट से हराया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में मिचेल मार्श ने 102 मीटर लंबा सिक्स लगाया। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत चोटिल होकर रिटायर हर्ट हुए। पूरी खबर…
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
