इंडियन क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की स्नेपचैट स्टोरी से गर्लफ्रेंड की चर्चा शुरू हो गई है। अर्शदीप ने स्नैपचैट पर एक लड़की का हाथ थामे फोटो शेयर की। इसमें कोई कैप्शन नहीं लिखा और न ही लड़की का चेहरा दिखाया। हालांकि अर्शदीप के फोटो शेयर करते ही फैंस ने लड़की के हाथ में टैटू को नोटिस कर लिया। जिसके बाद अर्शदीप का नाम एक पंजाबी मॉडल से जोड़ना शुरू कर दिया। अर्शदीप अभी IPL में पंजाब किंग्स की टीम से खेल रहे हैं। अभी तक अर्शदीप ने इस बारे में कुछ नहीं कहा है। वहीं जिस मॉडल के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है, उनकी तरफ से भी कोई रिएक्शन नहीं आया है। अर्शदीप की पोस्ट फोटो में क्या… अर्शदीप ने जो फोटो पोस्ट की है, वह एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए हैं। इसमें लड़की के हाथ में एक टैटू दिख रहा है। यह टैटू हाथ के पिछले हिस्से पर बना हुआ है। यह टैटू “੧” है, यह सिक्खी का प्रतीक ‘एक ओंकार’ का हिस्सा है। फैंस ने तुरंत इसे मॉडल के पुराने इंस्टाग्राम फोटो और वीडियो से मैच किया। मॉडल के हाथ पर भी बिल्कुल वैसा ही और उसी जगह टैटू बना हुआ है। इसके बाद फैंस ने मॉडल के हाथ में टैटू और अर्शदीप की पोस्ट फोटो को बराबर लिखकर कहा कि मिस्ट्री सॉल्व हो गई है। मॉडल को लेकर चर्चा क्यों?
मॉडल के अर्शदीप से रिलेशन को लेकर ज्यादा चर्चा इसलिए भी हो रही है कि वह पंजाब किंग्स के मैच देखने भी पहुंची थीं। जिसकी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो भी शेयर कीं। इसी दौरान उन्होंने दर्शकों के बीच से फोटो खिंचवाईं, जिसमें उनके हाथ में टैटू नजर आ रहा है। शादी को लेकर अर्शदीप और पिता ने क्या कहा था
अर्शदीप के पिता दर्शन सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में जब पत्रकार ने पूछा कि शादियां बहुत हो रही है। उसकी शादी कब करेंगे। इस पर उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि वह कहता है कि अभी वेट करो। अभी टाइम है। अभी और काम बहुत है। शादी के लड्डू में वेट है। इसके बाद अर्शदीप सिंह ने भी एक इंटरव्यू में कहा है कि कहा कि पापा का हा ही मे एक इंटरव्यू आया है। उन्होंने 3-4 साल की शादी से फ्रीडम दे दी है। उन्हें मैने कहा कि जब तक मेरे चेहरे पर स्माइल चाहिए, तब तक शादी की बात न करें तो अच्छा है।
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.