Last Updated:
India Vs Westindies के बीच मुकाबला इसलिए भी दिलचस्प है, क्योंकि दोनों टीमों का वर्ल्डकप में अब तक का सफर तकरीबन एक जैसा ही रहा है. इसके अलावा अभिषेक शर्मा फॉर्म में आ चुके हैं. हालांकि वेस्टइंडीज के पास भी तगड़े हिटर हैं.
भारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला फाइनल से कम नहीं है.
भारतीय सहायक कोच रयान टेन ने कहा है कि टी-20 में बचाव का तरीका अब पुराना हो गया है, इसीलिए वेस्टइंडीज जोखिम और फायदे का खेल खेलती हैं. हम इस चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं. वहीं डैरेन सैमी ने कहा है कि मैं प्लेइंग इलेवन तो नहीं बता सकता, लेकिन इतना कह सकता हूं कि मेरे खिलाड़ी कल जीतने के लिए तैयार हैं.
मुकाबला इसलिए भी दिलचस्प है, क्योंकि दोनों टीमों का वर्ल्डकप में अब तक का सफर तकरीबन एक जैसा ही रहा है. इसके अलावा अभिषेक शर्मा फॉर्म में आ चुके हैं. ईशान किशन, सूर्य कुमार यादव और तिलक वर्मा भी लगातार बढ़िया बैटिंग कर रहे हैं. वहीं वेस्टइंडीज के रदरफर्ड, शेफर्ड, होल्डर जैसे खिलाड़ी फॉर्म में हैं. हालांकि वेस्ट इंडीज एक ऐसी टीम है जिसका सामना भारत ने 2024 टी20 विश्व कप से शुरू हुए अपने दबदबे वाले दौर में अभी तक नहीं किया है. इस दबदबे से पहले वेस्टइंडीज ने ही अगस्त 2023 में भारत को हराया था.
यह टक्कर सिर्फ सेमीफाइनल की नहीं, बल्कि 10 साल पुराने घाव का हिसाब बराबर करने की भी है. दोनों टीमें आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप में 2016 के सेमीफाइनल में भिड़ी थीं, जहां वेस्टइंडीज ने भारत को हराकर फाइनल का रास्ता साफ किया था और फिर खिताब भी जीता था.
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की बात करें तो आंकड़े भारत के पक्ष में नहीं हैं. दोनों के बीच अब तक 4 मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत ने सिर्फ 1 जीता है, जबकि वेस्टइंडीज 3 बार बाजी मार चुका है (2009, 2010, 2016). भारत को एकमात्र जीत 2014 में मिली थी. हालांकि ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा भारी है. दोनों के बीच खेले गए 30 मैचों में भारत ने 19 जीते हैं, जबकि 10 में वेस्टइंडीज को सफलता मिली. एक मुकाबला बेनतीजा रहा.
भारतीय क्रिकेट टीम.

मैच कोलकाता में खेला जाना है. यहां की पिच बैटिंग के लिए बढ़िया है. सूखी, घास बहुत कम, शुरुआत में अच्छी उछाल और गति, लेकिन कुल मिलाकर स्ट्रोक मेकर्स के लिए फायदेमंद. इस टूर्नामेंट में यहां अब तक हुए सभी मैच हाई स्कोरिंग रहे हैं. औसत रन रेट लगभग 8.59 रहा है और कई 200+ स्कोर बन चुके हैं. यहांआउटफील्ड बहुत तेज है. पेसर्स को नई गेंद से थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन स्पिनर्स को ज्यादा टर्न नहीं मिलेगा. खास बात ये है कि यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने ज्यादातर मैच जीते हैं.
भारत और वेस्टइंडीज मैच में कैसा रहेगा मौसम?
दोनों ही टीमों के लिए ये हाई प्रेशर मैच है, जो टीम हारेगी वो बाहर जाएगी. वेस्टइंडीज का हिटिंग लाइनअप भारत की परेशानी है और भारत की गेंदबाजी वेस्टइंडीज की मुसीबत. भारत अगर पहले बल्लेबाजी करता है तो वह वेस्टइंडीज की मुश्किलें बढ़ा सकता है, क्योंकि बड़े होटल का पीछा करने के मामले में वेस्टइंडीज उतनी प्रभावित करने वाली टीम नहीं रही है.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.