Ind vs Pak U 19 world cup Semi final equation: अंडर 19 वर्ल्ड कप सुपर 6 में भारत ने पाकिस्तान को 253 रन का टारगेट दिया, वेदांत त्रिवेदी ने 68 रन की पारी खेल टीम को इस स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 33.4 ओवर में जीत जरूरी है.
भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ अंडर 19 वर्ल्ड कप सुपर 6 मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरा. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी 30 रन बनाकर आउट हो गए. एरॉन जॉर्ज भी महज 16 रन ही बना पाए. सबसे बड़ा विकेट पाकिस्तान को कप्तान आयुष म्हात्रे के रूप में मिला जो बिना खाता खोले मोहम्मद सय्याम की बॉल पर विकेट के पीछे हमजा जहूर को कैच दे बैठे. वेदांत त्रिवेदी ने 68 रन की पारी खेल टीम को संभाला. कनिष्क चौहान ने आखिर में आकर 35 रन की पारी खेल भारत को 252 रन तक पहुंचाया.
पाकिस्तान जीतकर भी कैसे हो जाएगा बाहर
भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए चमत्कारी खेल दिखाना होगा. इस टीम के लिए समीकरण मैच में उतरने से पहले ही साफ थे कि उसे लक्ष्य को कम से कम ओवर में खत्म करना है. पाकिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतने के बाद इसी वजह से फील्डिंग का फैसला लिया. भारत को 200 रन से कम स्कोर पर रोकना था लेकिन ये कोशिश भारतीय बैटर ने नाकाम कर दी. अब 253 रन के लक्ष्य को पाकिस्तान को 33.4 ओवर में हासिल करना है. अगर इसके बाद टीम को जीत मिलती भी है तो वो वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा.
About the Author
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.