Last Updated:
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में उतरने से पहले मीडिया से बात की. टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा के तबीयत पर उन्होंने कहा कि उम्मीद है रिकवरी अच्छी हो रही है. चाहता हूं कि वो कल का मुकाबला खेलने उतरें.
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली बोले, चाहता हूं अभिषेक शर्मा कल का मैच खेलने उतरें
एशिया कप 2025 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार जीतने वाले अभिषेक ने टूर्नामेंट के ग्रुप ए के दूसरे मैच में दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ पेट की समस्या के कारण हिस्सा नहीं लिया था. अमृतसर के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज को अभी तक भारत-पाकिस्तान मैच के लिए फिट घोषित नहीं किया गया है और उनके खेलने का फैसला मैच के करीब लिया जाएगा.
पाकिस्तान के कप्तान आगा चाहते हैं कि अभिषेक खेलें. आर. प्रेमदासा स्टेडियम में प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए आगा ने अभिषेक के खेलने की इच्छा जताई. उनके मुताबिक, पाकिस्तान टीम सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहती है. आगा ने कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि अभिषेक शर्मा कल खेलें. मुझे उम्मीद है कि वह ठीक हो रहे हैं. हम सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ खेलना चाहते हैं,”
अभिषेक की अनुपस्थिति में संजू सैमसन ने अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ भारत के लिए पारी की शुरुआत की और 8 गेंदों में 22 रन बनाए. अगर अभिषेक फिट नहीं हो पाते हैं, तो केरल के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज के एक बार फिर ओपनिंग करने की संभावना है.
आगा ने हैंडशेक पर क्या कहा
आगा ने टॉस या मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों से हाथ मिलाने को लेकर सस्पेंस बनाए रखा, लेकिन कहा कि खेल उसी भावना में खेला जाना चाहिए, जिस भावना में इसे खेला जाता है. भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी पिछले साल दुबई में हुए एशिया कप के बाद से एक-दूसरे से हाथ मिलाना बंद कर चुके हैं. यह टूर्नामेंट पहलगाम हत्याकांड और उसके बाद भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुआ था. “हम कल देखेंगे,” आगा ने प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में हैंडशेक की संभावना पर रहस्यमय जवाब दिया.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.