न्यूजीलैंड की टीम ने वडोदरा में खेले गए वनडे में भारतीय बल्लेबाजी को 7 विकेट पर 284 के स्कोर पर रोक दिया था. कीवी गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क ने 56 रन देकर 3 विकेट लिए थे. भारत के कप्तान शुभमन गिल ने 56 रन की पारी खेली लेकिन 191 रन पर टीम 5 विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रहा था. ऐसे वक्त में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ते हुए 112 रन की नाबाद पारी खेली और भारत को संभाला.
285 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने अपने दोनों ओपनर डेवोन कॉनवे (16) और हेनरी निकोल्स (10) को जल्दी खो दिया. लेकिन मिडिल ऑर्डर के विल यंग और डेरिल मिचेल ने भारत को मैच में हावी नहीं होने दिया. दोनों ने बेहतरीन साझेदारी की और भारतीय स्पिनर्स की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी. यंग ने 87 रन बनाए, जबकि मिचेल ने 131 रन की नाबाद पारी खेलकर न्यूजीलैंड को शानदार जीत दिलाई.
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रविवार, 18 जनवरी को होल्कर क्रिकेट स्टेडियम, इंदौर में खेला जाएगा. मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा.
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे वनडे के लिए टॉस कब होगा?
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे वनडे के लिए टॉस मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले दोपहर 1:00 बजे होगा.
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच का प्रसारण कहां होगा?
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच का प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग जियो होटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे वनडे के लिए दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड क्या है?
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, आयुष बडोनी, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल
न्यूजीलैंड: माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), अदी अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैक फॉल्क्स, मिच हे, काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनॉक्स, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.