Last Updated:
पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री को अभिषेक शर्मा पर भरोसा है. उन्होंने कहा जबतक इस बल्लेबाज का आत्मविश्वास पूरी तरह से टूट ना जाए तब तक उनको टीम में बनाए रखना चाहिए. जब टीम मैनेजमेंट को लगे कि आत्मविश्वास डगमगा गया है तब ईशान किशन को संजू सैमसन के साथ ओपनिंग में भेजना चाहिए .
अभिषेक बाहर, रिंकू अंदर, ईशान-संजू करें ओपनिंग,प्लेइंग XI पर शास्त्री का सुझाव
छह पारियों में अभिषेक ने सिर्फ 80 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 131.14 रहा है, जिसमें से 55 रन सिर्फ जिम्बाब्वे के खिलाफ आए. वहीं, टूर्नामेंट के ज्यादातर मैचों में उनके ओपनिंग पार्टनर ईशान किशन ने सात मैचों में 224 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 185.12 रहा है. संजू सैमसन ने सिर्फ तीन मैच खेले हैं, लेकिन उन्होंने 143 रन बनाए हैं, उनका स्ट्राइक रेट 195.89 रहा है, जिसमें वेस्टइंडीज के खिलाफ एक अहम मुकाबले में 97 रन शामिल हैं.
अब जब टूर्नामेंट अपने निर्णायक मोड़ पर है, तो सवाल उठ रहा है कि क्या भारत को दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को बाहर बैठाने का बड़ा फैसला लेना चाहिए?
टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि जब तक अभिषेक का आत्मविश्वास पूरी तरह नहीं टूट जाता, तब तक उन्हें ओपनर के तौर पर खिलाना चाहिए. शास्त्री ने आईसीसी रिव्यू में कहा, “जब तक टीम मैनेजमेंट को यह महसूस नहीं होता कि मानसिक रूप से वह तैयार नहीं है या उसका आत्मविश्वास डगमगा गया है, मैं उसे टीम में रखूंगा. यह टीम मैनेजमेंट पर है कि वे बातचीत और नेट्स में उसे देखकर फैसला लें.”
उन्होंने सुझाव दिया कि अगर ऐसा होता है तो ईशान किशन से ओपनिंग कराई जाए और रिंकू सिंह को टीम में वापस लाया जाए. शास्त्री ने कहा, “अगर ऐसा है, तो ही मैं ईशान किशन को ऊपर भेजने और रिंकू सिंह को नीचे लाने के बारे में सोचूंगा. मैं फिर भी अभिषेक के साथ जाऊंगा, क्योंकि पिछली बार जब भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेला था, तो उसने शानदार सीरीज खेली थी.”
शास्त्री ने अभिषेक की उस रिकॉर्डतोड़ पारी को याद किया, जब उन्होंने पिछले फरवरी में वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ 135 रन बनाकर टी20 में भारत की ओर से सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया था. शास्त्री ने कहा, “मैं वह पारी नहीं भूल सकता. उसने वहां कई तेज शतक लगाए हैं. मैं उसके साथ जाऊंगा, क्योंकि इस बल्लेबाजी लाइनअप में काफी दम है.”
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.