Last Updated:
India v Pakistan World Cup match has rain threats: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर मुश्किलें खत्म होती नजर नहीं आ रही. पहले पाकिस्तान सरकार की वजह से मैच को लेकर बवाल मचा हुआ था अब बारिश की वजह से इसका मजा किरकिरा होने की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि अब तक वर्ल्ड कप इतिहास में दोनों टीमों का कोई मैच ऐसे कभी धुला नहीं है.
भारत और पाकिस्तान के आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच पर बारिश का साया
कोलंबो के खेत्तारामा इलाके में आर प्रेमदासा स्टेडियम स्थित है. रविवार के लिए मौसम का पूर्वानुमान बताता है कि दिन की शुरुआत गर्म और उमस भरी होगी. तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. दोपहर के समय बिखरी हुई गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. 50 से 70 प्रतिशत तक बारिश होने की आशंका है.
क्या कभी बारिश ने खराब किया भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच
आईसीसी वर्ल्ड कप के इतिहास में कभी भी बारिश की वजह से भारत और पाकिस्तान का मुकाबला रद्द नहीं हुआ है. तीन मौके ऐसे आए जहां टूर्नामेंट में मैच को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की थी. साल 2016 में कोलकाता में खेले जाने वाले मुकाबले पर बारिश का साया था लेकिन भारत ने 118 रन पर पाकिस्तान को समेटा और 15.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से जीत दर्ज की.
2019 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान भी मौसम विभाग की तरफ से मैच ना होने की आशंका जताई गई थी. मैनचेस्टर में भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 336 रन का स्कोर खड़ा किया. बारिश की दखल के बाद पाकिस्तान को 40 ओवर में 302 रन का संशोधित लक्ष्य दिया गया था. 6 विकेट पर टीम 212 रन ही बना पाई. टीम इंडिया को डक वर्थ लुईस नियम के आधार पर 89 रन से जीत मिली. 2024 टी20 वर्ल्ड कप के न्यूयॉर्क में खेले गए मैच पर बारिश का साया था. भारतीय टीम 119 रन ही बना पाई थी लेकिन पाकिस्तान को 113 रन पर रोक 6 रन की रोमांचक जीत दर्ज की थी.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.