Last Updated:
India vs England Head to Head Record: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 5 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमें लगातार तीसरी बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी. पिछले दो सेमीफाइनल मुकाबलों में एक बार भारत ने, जबकि एक बार इंग्लैंड ने बाजी मारी है. आइए आपको ओवरऑल रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं कि भारत के इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में आंकड़े कैसे हैं.
इंग्लैंड के खिलाफ भारत का कैसा है रिकॉर्ड?
नई दिल्ली. भारतीय टीम तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाने के लिए तैयार है. उसे सिर्फ दो सीढ़ियां और चढ़नी हैं. वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम की टक्कर इंग्लैंड से होनी है. यह मुकाबला 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी खिताबी जंग का टिकट कटाना चाहेगी. यह पहला मौका नहीं, जब इन दोनों टीमों की सेमीफाइनल में टक्कर हो रही है. पिछले दो टी20 वर्ल्ड कप एडिशन में भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल में आमने-सामने थे. अब लगातार तीसरी बार दोनों टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं. ऐसे में आइए आपको भारत का इंग्लैंड के खिलाफ ओवरऑल रिकॉर्ड बताते हैं. साथ ही यह भी बताएंगे कि वानखेड़े स्टेडियम में भारत के इंग्लैंड के खिलाफ आंकड़े कैसे हैं.
About the Author

Shivam Upadhyay
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.