Last Updated:
Ind vs NZ T20 WC final: इंग्लैंड को सेमीफाइनल में धूल चटाकर टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है. अब खिताबी मुकाबले में भारत की भिड़ंत न्यूजीलैंड से होगी. यह महामुकाबला रविवार, 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. पूरे देश की नजरें अब अपने चैंपियंस को दोबारा विश्व विजेता बनते देखने पर टिकी हैं.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को फाइनल खेला जाएगा.
भारतीय टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल का टिकट कटाया है. 253 रनों के रिकॉर्ड स्कोर और संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने टीम इंडिया को लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचाया. भारतीय खेमे में आत्मविश्वास चरम पर है, क्योंकि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहने की अपनी लय को बरकरार रखा है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को फाइनल खेला जाएगा.
न्यूजीलैंड की शानदार वापसी
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को मात देकर अपनी निरंतरता साबित की है. कीवी टीम को हमेशा ‘अंडरडॉग’ मानी जाती है. इस टीम ने इस बार प्रोटीज टीम के खिलाफ अपनी रणनीतिक श्रेष्ठता दिखाते हुए फाइनल में जगह बनाई. न्यूजीलैंड का मुकाबला हमेशा भारत के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है, खासकर आईसीसी नॉकआउट मुकाबलों में, जिसे देखते हुए फाइनल की जंग और भी रोमांचक हो गई है.
8 मार्च: शाम 7 बजे थमेगी दुनिया की रफ्तार
अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम एक लाख से ज्यादा दर्शकों के साथ भारतीय टीम का हौसला बढ़ाने के लिए तैयार है. मैच शाम 7 बजे शुरू होगा. जहां एक ओर भारत अपनी 2024 की खिताबी जीत का बचाव करना चाहेगा, वहीं न्यूजीलैंड की नजरें अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप खिताब पर होंगी. भारत की बल्लेबाजी की गहराई और बुमराह की कयामत ढाती यॉर्कर के सामने कीवी कप्तान की चतुर रणनीति की परीक्षा होगी. रविवार को यह तय हो जाएगा कि टी20 क्रिकेट का असली किंग कौन है.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.