Last Updated:
India beat England Live: भारतीय टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का लगातार दूसरा फाइनल खेलने के लिए तैयार है. इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने आखिरी बॉल पर जीत हासिल की. अब 8 मार्च को न्यूजीलैंड से भारत का सामना होगा.
इंग्लैंड को हराकर भारत ने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में बनाई जगह
संजू की पारी ने बदला खेल
वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रन की नॉट आउट पारी खेलने वाले संजू सैमसन ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 42 बॉल पर 89 रन की पारी खेली. उन्होंने विकेट गिरने के बाद मैदान पर डटकर गेंदबाजों का सामना किया और 253 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
बुमराह के ओवर ने पलट दिया खेल
इंग्लैंड ने शुरुआती झटके के बावजूद युवा जैकब बेथेल की शतकीय पारी के दम पर शानदार वापसी की. इंग्लिश के लिए लक्ष्य आसान नजर आ रहा था लेकिन जसप्रीत बुमराह ने 16वें ओवर में आकर आठ रन दिए और फिर अपने अगले ओवर में छह रन देते हुए मैच पलट दिया. शिवम दुबे ने आखिरी ओवर में 30 रन का बचाव कर टीम को जीत तक पहुंचाया.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.