टी20 सीरीज से बाहर रहने के बाद हीली की वापसी हुई है. भारत ने टी20 सीरीज 2-1 से जीती, जो पिछले दस साल में ऑस्ट्रेलिया में इस फॉर्मेट में उनकी पहली जीत थी. स्टार लेग स्पिनर अलाना किंग भी वनडे और टेस्ट टीम में वापस आई हैं. भारत के लिए काशवी गौतम, हरलीन देयोल और प्रतिका रावल टीम में अरुंधति रेड्डी, भारती फुलमाली और श्रेयांका पाटिल की जगह आई हैं. टखने की चोट से उबरने के बाद प्रतिका को बाद में वनडे टीम में शामिल किया गया. उनका प्लेइंग-11 में आना भी लगभग तय है.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम.
मंधाना से धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद
टीम इंडिया की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने तीसरे टी20 में 82 रन बनाए और वह अपनी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगी. मंधाना ने वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराना खास है. हम विश्व क्रिकेट में दबदबा बनाना चाहते हैं, इसलिए किसे हराते हैं और कहां हराते हैं, यह मायने नहीं रखता. हमें बस लगातार जीतना है और टॉप पर रहना है.’ वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया पर पांच विकेट से मिली जीत में 127 रन बनाने वाली जेमिमा रौड्रिग्स भी अच्छी लय में हैं, जिन्होंने तीसरे टी20 में 59 रन बनाए थे.
इन खिलाड़ियों पर भी रहेगी नजर
कप्तान हरमनप्रीत कौर को पहले टी20 में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, लेकिन दूसरे में उन्होंने 36 और तीसरे में नाबाद दो रन बनाए थे. गेंदबाजी में रेणुका ठाकुर और श्रीचरणी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. दीप्ति शर्मा से फॉर्म में लौटने की उम्मीद होगी. ऑस्ट्रेलियाई टीम में मैच जिताने वाले खिलाड़ियों की कमी नहीं है. एलिसे पैरी, एशले गार्डनर, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्रा, हीली और किंग से प्रेरणा लेकर वे वापसी की कोशिश करेंगे.
ऐसी ही सकती है भारत की प्लेइंग-11
स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह.
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11
फोएबे लिचफील्ड, एलिसा हीली (कप्तान), एलिस पेरी, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्रा, सोफी मोलिनक्स, अलाना किंग, जॉर्जिया वेयरहम, डार्सी ब्राउन.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.