Who is Shadley van Schalkwyk 3 Wicket in a Over: आईसीसी टी20 विश्व कप 2025 के अपने पहले मैच में टीम इंडिया की अमेरिका के खिलाफ हालत खराब हो गई. शेडली वैन शाल्कविक ने अपने एक ही ओवर में तीन टीम इंडिया के ईशान किशन, तिलक वर्मा और शिवम दुबे को आउट कर सनसनी मचा दी. ऐसे में आइए जानते हैं कौन शेडली वैन शाल्कविक.
शेडली वैन शाल्कविक ने एक ओवर में लिए तीन विकेट
कौन हैं अमेरिका के शेडली वैन शाल्कविक?
अमेरिका का ये तेज गेंदबाज मूल रूप से साउथ अफ्रीका के हैं. हालांकि, साउथ अफ्रीका में शेडली वैन शाल्कविक को मौका नहीं मिला, जिसके कारण वह अमेरिका शिफ्ट हो गए. 37 साल के शेडली वैन शाल्कविक को साल 2024 में अमेरिका के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. यूएसए के लिए शेडली वैन शाल्कविक अब तक 13 वनडे और 15 टी20 मैचों में मैदान पर उतर चुके हैं. वनडे क्रिकेट में उन्होंने अपनी टीम के लिए अब तक कुल 17 विकेट लिए हैं. वहीं टी20 में उनके नाम 18 विकेट हो गए हैं. गेंदबाजी के अलावा शेडली वैन शाल्कविक टीम के लिए निचले क्रम अच्छी बल्लेबाजी करने की भी क्षमता रखते हैं.
पावर प्ले में टीम इंडिया ने गंवाए 4 विकेट
अमेरिका के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान भारतीय टीम की पावर प्ले में अपने चार विकेट गंवा दिए. टीम इंडिया ने अपना पहला विकेट सिर्फ 8 रन के स्कोर पर अभिषेक शर्मा के रूप में गंवा दिया था. पहले विकेट के बाद टीम इंडिया यूएसए के गेंदबाजों के आगे दवाब में आ गई और देखते ही देखते 46 रन पर चार विकेट हो गए. पिछले कुछ टी20 मैचों टीम इंडिया का पावर प्ले में अब तक का ये सबसे खराब प्रदर्शन में से एक रहा है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.