India Probable Playing 11 vs USA T20 World Cup 2026: पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका के खिलाफ होने वाले पहले मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI चुनी है. उन्होंने हर्षित राणा को टीम में नहीं रखा और जसप्रीत बुमराह व अर्शदीप सिंह को दो मुख्य तेज गेंदबाज चुना है.
अमेरिका के खिलाफ मैच के लिए पार्थिव पटेल ने चुनी भारतीय प्लेइंग-11.
नई दिल्ली. फैंस के लिए T20 वर्ल्ड कप 2026 का इंतजार खत्म होने जा रहा है, क्योंकि इसके आगाज में सिर्फ तीन दिन बाकी हैं. सात फरवरी से यह आईसीसी टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा. टीम इंडिया अपना टाइटल डिफेंड करने उतरेगी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ग्रुप A में है. भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत टूर्नामेंट के पहले ही दिन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में USA के खिलाफ करेगी. इस मुकाबले के लिए पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने अपनी भारतीय प्लेइंग-11 चुनी है. उनकी प्लेइंग-11 में तेज गेंदबाज हर्षित राणा को जगह नहीं मिली है. वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी इस टीम में नहीं है. उनकी जगह ईशान किशन को मौका दिया है.
About the Author
Shivam Upadhyayनवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें