IND vs USA T20 World Cup 2026 Live Score updates: भारत और यूएसए की क्रिकेट टीमें टी20 वर्ल्ड कप मैच में आमने सामने हैं. दोनों टीमें इस विश्व कप में अपना पहला मैच खेल रही हैं. भारत और यूएसए की टीम टी20 वर्ल्ड कप…और पढ़ें
भारत बनाम यूएसए लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट्स.
नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में यूएसए के सामने है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारत जीत दर्ज कर विश्व कप का आगाज करना चाहेगा. भारतीय टीम इस समय शानदार प्रदर्शन कर रही है. भारत ने विश्व कप के वॉर्मअप मैच में साउथ अफ्रीका को हराकर अपनी तैयारियों को पुख्ता किया था. इससे पहले भारतीय टीम ने अपने घर में न्यूजीलैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में बुरी तरह हराया था. भारत की ओर से ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे. टॉस शाम 6:30 बजे होगा. जसप्रीत बुमराह की जगह सिराज को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है.
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव का फॉर्म में वापस आना टीम इंडिया के लिए शुभ संकेत है. तिलक वर्मा भी फिट होकर लौट आए हैं. वहीं ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या, उप-कप्तान अक्षर पटेल और शिवम दुबे जैसे हरफनमौला खिलाड़ियों की मौजूदगी भारत की बैटिंग लाइन-अप को मजबूत करती है.
इनमें से चुनी जाएंगी भारत-अमेरिका की प्लेइंग इलेवन
भारत टीम: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर.
अमेरिका की टीम: मोनांक पटेल (कप्तान), एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), सैतेजा मुक्कमल्ला, शायन जहांगीर, मिलिंद कुमार, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, अली खान, नोस्टुश केनजिगे, सौरभ नेत्रावलकर, शैडली वान शल्कविक, शेहान जयसूर्या, जसदीप सिंह, संजय कृष्णमूर्ति.
February 7, 202618:07 IST
IND vs USA Live Score: जसप्रीत बुमराह अमेरिका क खिलाफ नहीं खेलेंगे!
IND vs USA Live Score updates: जसप्रीत बुमराह को वायरल बुखार हो गया है. इसलिए, टीम प्रबंधन अमेरिका के खिलाफ पहले टी20 मैच में उन्हें खिलाकर अपने स्टार गेंदबाज को जोखिम में नहीं डालना चाहेगा. मोहम्मद सिराज उनकी जगह टीम में शामिल हो सकते हैं.
IND vs USA Live Score: ईशान किशन हैं शानदार फॉर्म में
IND vs USA Live Score updates: ईशान किशन को ओपनिंग में अभिषेक शर्मा के साथ उतारा जा सकता है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में ईशान किशन ने 2023 के बाद पहली बार भारतीय टीम में वापसी की. उस सीरीज में उनका प्रदर्शन शानदार रहा, जिसमें उन्होंने अर्धशतक और शतक सहित ढेरों रन बनाए. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के अभ्यास मैच में भी यही फॉर्म बरकरार रखा और एक बार फिर अर्धशतक बनाया. अमेरिका के खिलाफ मैच में भी उनका प्लेइंग इलेवन में होना तय है.
IND vs USA Live Score: भारत-अमेरिका मैच में थोड़ी देर में होगा टॉस
IND vs USA Live Score updates: भारत और अमेरिका की क्रिकेट टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में टकरा रही हैं. इस मैच में टॉस भारतीय समय के मुताबिक शाम 6:30 बजे होगा. सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी जीत से आगाज को तैयार है. यूएसए की टीम से भारत को सतर्क रहना होगा जो उलटफेर करने में माहिर है.
नमस्कार
न्यूज 18 ऑनलाइन हिंदी के क्रिकेट लाइव ब्लॉग में आपका वेलकम है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने पहले मैच में भारत और यूएसए के बीच कुछ देर में टक्कर होने वाली है. इस मैच से जुड़ी पल पल की अपडेट्स के लिए आप बने रहिए हमारे साथ.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.