Last Updated:
Sachin Tendulkar defended 6 runs for Team India: भारतीय क्रिकेट टीम के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी की पूरी दुनिया फैन थी, लेकिन जरूरत पड़ने पर वह कमाल की गेंदबाजी भी करते थे. ऐसा ही कुछ उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हीरो कप के सेमीफाइनल मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था.
सचिन तेंदुलकर ने गेंदबाजी में किया था कमाल
वहीं, अब एक बार फिर से भारत-साउथ अफ्रीक की टीम टी20 विश्व कप में भिड़ेगी, लेकिन सुपर-8 के इस मैच से पहले आपको 33 साल पीछे लेकर चलते हैं, जब हीरो कप के सेमीफाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका पर चमत्कारिक जीत हासिल की थी, जब भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सिर्फ 6 गेंद में मैच को पलट दिया था.
सचिन तेंदुलकर ने की थी जादुई ओवर
वैसे तो दुनिया सचिन तेंदुलकर को एक महान बल्लेबाज के तौर पर जानती है, लेकिन मास्टर ब्लास्टर सिर्फ बल्लेबाजी में ही नहीं, गेंदबाजी में भी कमाल करते थे. हीरो कप में भी सचिन ऐसा ही कुछ किया था. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए उस मैच में टीम इंडिया की सारी उम्मीदें खत्म हो गई थी, लेकिन तभी कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को ना जानें क्या सूझा उन्होंने गेंद सचिन तेंदुलकर को थमा दी थी.
साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ 6 रन की जरूरत थी. ईडन गार्डन्स में जैसे ही फैंस ने सचिन के हाथ में गेंद देखी तो सबकी सांसें रुक गई. सबने मान लिया कि भारत ये मैच हार जाएगा, क्योंकि सचिन उस मैच में अपना पहला ओवर कर रहे थे, लेकिन किसे पता था कि मैदान पर चमत्कार होने वाला है. सचिन ने टीम इंडिया के लिए आखिरी ओवर में पासा ही पलट दिया. सचिन ने अपने उस आखिरी ओवर में सिर्फ 3 रन दिए, जिससे टीम इंडिया ने मैच को अपने नाम कर लिया. आखिरी ओवर में 6 रन बनाने में साउथ अफ्रीका के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए थे.
टीम इंडिया ने की थी मैच में पहले बल्लेबाजी
हीरो कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी. भारतीय टीम की बल्लेबाजी में शुरुआत बहुत ही खराब रही. टीम ने सिर्फ 18 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे, लेकिन कप्तान अजहर ने मिडिल ऑर्डर में पारी को संभाला लिया. इस दौरान उन्हें प्रवीण आमरे का भी बेहतरीन साथ मिला. अजहर ने 90 रनों की पारी खेली, जबकि आमरे ने 48 रनों का योगदान दिया, जिससे टीम इंडिया 50 ओवर के खेल में 195 रन बनाकर सिमट गई.
इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की शुरुआत भी खराब ही रही, लेकिन लगातार गिरते हुए विकेट के बीच ओपनर एंड्रयू हडसन ने पारी को संभाले रखा. आखिर में 60 रन के निजी स्कोर पर अनिल कुंबले ने हडसन को बोल्ड किया. साउथ अफ्रीका के लिए मिडिल ऑर्डर में ब्रायन मैकमिलन ने भी 48 रनों की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए. गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए अनिल कुंबले ने 10 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट झटके. इसके अलावा अजय जडेजा के खाते में भी 2 विकेट आया. वहीं जवागल श्रीनाथ और कपिल देव ने भी 1-1 विकेट लिए थे.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.