Last Updated:
India vs Pakistan T20 World Cup LIVE Updates: भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में होने वाले महामुकाबले के लिए कोलंबो पहुंच चुकी है. यह मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. …और पढ़ें
भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच लाइव
India vs Pakistan T20 World Cup LIVE: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप के महामुकाबले में एक दिन का वक्त रह गया है. 15 फरवरी (रविवार) को दोनों चिर प्रतिद्वंदी टीमें आमने-सामने होंगी. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाना है. हाई-वोल्टेज मैच के लिए सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी शुक्रवार को कोलंबो पहुंची. दूसरी ओर, पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट के अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में ही खेल रही है. टीम इंडिया का मैच से एक दिन पहले यानी शनिवार को प्रैक्टिस सेशन होगा. इस मुकाबले पर बारिश का साया भी है. ताजा वेदर रिपोर्ट के मुताबिक मुकाबले के दौरान बारिश की संभावना है. ग्रुप-ए में मौजूद दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अजेय हैं. भारत ने अपने दो मुकाबले जीते तो वहीं, पाकिस्तान ने भी दो मुकाबले अपने नाम किए हैं. ऐसे में भारत-पाकिस्तान का यह मैच रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है. इस मैच से जुड़ी ताजा जानकारी हम इस लाइव ब्लॉग के जरिए आप तक पहुंचाते रहेंगे.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.