IND vs PAK U19 World Cup LIVE: पांच बार का चैंपियन भारतीय टीम आज अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी. आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम इंडिया की कोशिश एशिया कप फाइनल म…और पढ़ें
IND vs PAK U19 World Cup LIVE Updates: अंडर-19 वर्ल्ड कप में आज चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं. बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजे से शुरू होगा. इसका टॉस आधे घंटे पहले यानी 12.30 बजे होगा. टूर्नामेंट में अब तक अजेय टीम इंडिया के पास आज एक तीर से दो निशाने लगाने का मौका है. भारत अगर यह सुपर सिक्स का मैच जीतता है तो उसकी सेमीफाइनल में एंट्री तो होगी ही, साथ ही आयुष म्हात्रे की टीम पाकिस्तान से एशिया कप फाइनल में मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लेगी.अंडर-19 वर्ल्ड कप में अब तक भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है. टीम ने अमेरिका पर 6 विकेट की जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी और अब तक खेले सभी मुकाबले जीते हैं.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.