Sanju Samson Embarrassing Record: गुवाहाटी टी20 में संजू सैमसन पारी की पहली ही गेंद पर आउट हो गए. ओपनिंग करने आए सैमसन को मैट हेनरी ने क्लीन बोल्ड कर दिया. इसी के साथ उनके नाम पारी की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. सैमसन से पहले ऐसा तीन भारतीय बल्लेबाजों के साथ हुआ है. केएल राहुल, पृथ्वी शॉ और रोहित शर्मा.
पहली ही गेंद पर हुए बोल्ड
154 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करने आए. सैमसन ने पहली गेंद खेलने के लिए खुद को तैयार किया. सामने थे मैट हेनरी. हेनरी ने एक लेंथ गेंद फेंकी, जो गिल्लियां बिखेरती हुई निकल गई. इसी के साथ सैमसन गोल्डन डक हो गए. इससे पहले दो मुकाबलों में कुल 16 रन ही बना पाए. पहले मुकाबले में 10 रन तो दूसरे में सिर्फ 6 रन बनाकर चलते बने.

संजू सैमसन के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
सैमसन ने टी20 मैच में पारी की पहली गेंद पर आउट होने का अनचाहा और शर्मनाक रिकॉर्ड नाम कर लिया. वह इसका शिकार होने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं. सैमसन से पहले टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल, पृथ्वी शॉ और इस फॉर्मेट से संन्यास ले चुके दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ भी ऐसा हो चुका है. सबसे पहले 2016 में केएल राहुल के साथ ऐसा हुआ था. 2021 में पृथ्वी शॉ और 2022 में रोहित शर्मा न चाहते हुए भी इस लिस्ट से जुड़ गए.
T20I पारी की पहली ही गेंद पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज
केएल राहुल बनाम जिम्बाब्वे, हरारे 2016
पृथ्वी शॉ बनाम श्रीलंका कोलंबो, आरपीएस 2021
रोहित शर्मा बनाम वेस्टइंडीज, बैसटेरे 2022
संजू सैमसन बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी 2026
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.