India vs Afghanistan U19 World Cup Match Timing: भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार (4 February 2026) को खेला जाएगा. यहां हम जानेंगे कि भारत और अफगानिस्तान के मैच भारतीय समय के मुताबिक कितने बजे से है.
कनिष्क ने बल्ले से 29 गेंद में 35 रन की पारी खेलने के अलावा आठवें विकेट लिए खिलान पटेल (15 गेंद में 21 रन) के साथ 50 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की जिससे टीम ने 49.5 ओवर में 252 रन बनाए. पाकिस्तान को भारत से बेहतर नेट रन रेट हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए 33.3 ओवर में लक्ष्य हासिल करना था लेकिन टीम ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान कभी ऐसा करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई. पाकिस्तान ने 33.3 ओवर में चार विकेट पर 167 रन बनाए थे और फिर पूरी टीम 46.2 ओवर में 194 रन पर आउट हो गई.

भारत-अफगानिस्तान सेमीफाइनल मैच बुधवार को खेला जाएगा.
भारत-अफगानिस्तान मैच 4 फरवरी को खेला जाएगा
भारत और अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार (4 फरवरी) को खेला जाएगा.यह मैच जिम्बाब्वे के बुलवायो के क्वींस पार्क में भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले की लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट नेटवर्क पर होगा जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉट स्टार एप्प पर होगी.
अफगानिस्तान ने आयरलैंड को हराकर सेमीफाइनल में मारी एंट्री
फैसल शिनोजादा की ऐतिहासिक पारी के दम पर अफगानिस्तान ने आयरलैंड को 191 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानी टीम ने 7 विकेट खोकर 315 रन बनाए. फैसल शिनोजादा ने कप्तान महबूब खान के साथ चौथे विकेट के लिए 188 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. फैसल 142 गेंदों में 19 बाउंड्री के साथ 163 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान महबूब ने 79 गेंदों में 89 रन बनाए. जवाब में आयरलैंड 40.4 ओवरों में 124 रन पर ढेर हो गया.अफगानिस्तान ने इस विश्व कप में पांच मैचों में से चार जीते हैं जबकि भारत ने अपने सभी पांचों मैच जीते हैं.
About the Author

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.