इस हार से पाकिस्तान का नेट रन रेट (NRR) भी गिर गया, जिससे वह अमेरिका से नीचे आ गया है. अमेरिका वह टीम है जिसे पाकिस्तान ने पहले टूर्नामेंट में हराया था, लेकिन अब अंक तालिका में वह पाकिस्तान से ऊपर है. अगर पाकिस्तान नामीबिया से हार जाता है, तो अमेरिका बेहतर नेट रन रेट के साथ चार अंकों पर टाई होने पर क्वालीफाई कर जाएगा, क्योंकि उसने पहले नीदरलैंड्स और नामीबिया को भी हराया है.
कोलंबो मौसम का पूर्वानुमान
पाकिस्तान-नामीबिया मैच के दौरान मौसम में बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश की संभावना ज्यादा नहीं है. मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा. तापमान 24-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, क्षेत्र में नमी लगभग 80 प्रतिशत तक पहुंच सकती है और हवा 10-15 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी.
अगर बारिश से मैच धुला तो क्या होगा
इस समय ग्रुप ए में जो अंक तालिका का हाल है उसके लिहाज से बारिश होने पर मैच रद्द होने की स्थिति में पाकिस्तान 5 अंक पर पहुंच जाएगा. दूसरे नंबर पर काबिज अमेरिका के चार अंक हैं. नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं हुआ तो इसका फायदा पाकिस्तान को मिलेगा. दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए जाएंगे. जैसे जिम्बाब्बे और आयरलैंड का मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद ऑस्ट्रेिलिया बाहर हुआ वैसे ही यूएई की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी.
पाकिस्तान: साइम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफाय
नामीबिया: लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), मलान क्रूगर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, बर्नार्ड स्कोल्ट्ज, बेन शिकोंगो, मैक्स हिंगो, डिलन लीचर, जैक ब्रासेल, जान बाल्ट, विलेम मायबर्ग
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.