T20 World Cup: चंद दिन पहले आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के हटने के बाद टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन अब नए सोशल मीडिया पोस्ट पर आइसलैंड ने खेलने से इनकार कर दिया. आयरलैंड ने मजाकिया अंदाज में खुद को टूर्नामेंट से अलग कर लिया और कहा अब हमारी जगह युगांडा को मौका दीजिए.
आइसलैंड क्रिकेट बोर्ड ने टी-20 वर्ल्ड कप में खेलने से इनकार कर दिया
नई दिल्ली: सात फरवरी से शुरू होने जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की उपलब्धता पर सवालिया निशान है. खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा था कि टूर्नामेंट खेलने पर आखिरी फैसला 30 जनवरी को लिया जाएगा, जिसके बाद आइसलैंड ने कहा था कि वो पाकिस्तान की जगह खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है और टिकट खरीदने के लिए बेकरार है. मगर अब आइसलैंड ने एक और सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करके वर्ल्ड कप खेलने से साफ इनकार कर दिया है.
आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल (एक्स) से एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें मजाकिया और तंज भरी भाषा का इस्तेमाल करते हुए आयरलैंड ने खुद को वर्ल्ड कप से अलग बता दिया.
It is with a heavy heart that we now announce our unavailability to replace Pakistan in the upcoming T20 World Cup. Regardless of whether they now withdraw, the short timescales ensure it is impossible for our squad to prepare in the professional manner necessary to…