Last Updated:
ICC working on alternate flight plans: टी20 विश्व कप के बीच ईरान और अमेरिका छिड़े युद्ध के कारण आईसीसी ने खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए वैकल्पिक रूट प्लान तैयार किया है. टी20 विश्व कप 2026 की मेजबानी भारत के साथ संयुक्त रूप से श्रीलंका के पास भी है. ऐसे में जो टीमें अभी श्रीलंका में है और उन्हें वापस अपने देश जाना है उसके लिए आईसीसी दूसरा विकल्प तलाश रही है.
पाकिस्तानी टीम पर श्रीलंका में एक और मुश्किल
दरअसल पाकिस्तानी टीम को श्रीलंका से पहले दुबई जाना होगा. उसके पास वह पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे. चूकि भारत-पाकिस्तान के बीच हवाई रास्ते बंद हैं. ऐसे में पाकिस्तानी खिलाड़ी और टी20 विश्व कप के ऐसे अधिकारी जो पाकिस्तान या फिर मिडिल ईस्ट देश से हैं, उनके लिए आईसीसी वैकल्पिक रूट प्लान कर रहा है. वहीं न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के लिए कोई परेशानी की बात नहीं है. क्योंकि वह श्रीलंका से सीधे भारत आ सकते हैं.
आईसीसी ने फैंस के लिए भी जारी किए हैं निर्देश
आईसीसी के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘ इस टूर्नामेंट से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा आईसीसी की सर्वोच्च प्राथमिकता है. हमने अपनी यात्रा, लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा टीमों को पहले ही सक्रिय कर दिया है और यह सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं कि सभी हितधारक कम परेशानी के साथ सुरक्षित रूप से घर लौट सकें.’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए यात्रा करने वाले प्रशंसकों से भी आग्रह करते हैं कि वे निर्देशों पर बारीकी से नजर रखें और उनका पालन करें तथा आगे की किसी भी अंतरराष्ट्रीय यात्रा से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें.’’ आईसीसी ने स्वीकार किया कि खिलाड़ियों, टीम प्रबंधन, मैच अधिकारियों, प्रसारण टीमों और आयोजन कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में कर्मी खाड़ी देशों के प्रमुख हवाई अड्डों, विशेष रूप से दुबई पर निर्भर हैं. इस आयोजन में अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के बाद अपने गृह देशों की यात्रा के लिए दुबई अहम पड़ाव हैं.
वैकल्पिक रूट के लिए आईसीसी ने शुरू कर दी है बात
आईसीसी ने इन कारकों को ध्यान में रखते हुए कहा कि उसकी ‘यात्रा और लॉजिस्टिक्स’ टीम प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों के साथ सक्रिय रूप से काम कर रही है ताकि यूरोपीय, दक्षिण एशियाई और दक्षिण-पूर्व एशियाई प्रमुख हवाई अड्डों के माध्यम से कनेक्शन सहित वैकल्पिक मार्गों की पहचान और उन्हें सुरक्षित किया जा सके.
आईसीसी ने कहा कि वह इस स्थिति पर नवीनतम जानकारी साझा करता रहेगा और वह टी20 विश्व कप 2026 के सुचारू और सुरक्षित समापन के लिए प्रतिबद्ध है. अमेरिका और इजराइल ने शनिवार को ईरान पर एक बड़ा हमला शुरू किया, जिसमें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की जनता से 1979 से देश पर शासन कर रहे इस्लामी नेतृत्व को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.