u19 cricket world cup champions team india receive grand welcome: आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली इंडिया अंडर 19 टीम आईसीसी अंडर19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारत लौट आई है. रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. खिलाड़ियों को लेने के लिए उनके पैरेंट्स एयरपोर्ट पर पहुंच हुए थे. हजारों की संख्या में फैंस भी विश्व विजेताओं की एक झलक देखने को लालायित थे.
विश्व विजेताओं का वतन वापसी पर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत.
भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 411 रन का विशाल स्कोर बनाया था.इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 311 रन ही बना सकी. भारत ने इस मुकाबले को 100 रन से जीतकर इतिहास बनाया. भारत की इस जीत में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का अहम योगदान रहा जिन्होंने फाइनल में 80 गेंदों पर 175 रन की पारी खेली जिसमें 15 छक्के और 15 चौके जड़े. उन्होंने 150 रन तो सिर्फ बाउंड्री से बनाए.वैभव को फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. बाएं हाथ के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार वर्ल्ड कप खेलने जिम्बाब्वे गए थे.
विश्व विजेताओं का वतन वापसी पर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत.
Mumbai, Maharashtra: India’s Under-19 World Cup–winning cricket team receives a grand welcome at Mumbai airport pic.twitter.com/QNJM9JQouo
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.