ICC to decide Pakistan fate: पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खेलने की इजाजत तो दी है लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने को कहा. पीसीबी ने साफ कर दिया है कि टूर्नामेंट में उनकी टीम भारत के साथ मैच नहीं खेलेगी. आईसीसी ने पीसीबी को चेताया, प्रतिबंध और राजस्व रोक समेत कई सख्त कदम उठाए जा सकते हैं.
1. टूर्नामेंट से पूरी तरह प्रतिबंध।
2. आईसीसी से मिलने वाले सालाना राजस्व को रोका जा सकता है।
3. पीसीबी से जियो-स्टार को राजस्व नुकसान की भरपाई करने को कहा जा सकता है।
4. द्विपक्षीय श्रृंखला पर रोक, डब्ल्यूटीसी अंक और आइसीसी रैंकिंग पर असर पड़ सकता है।
5. सभी विदेशी खिलाड़ियों (फ्री एजेंट्स को छोड़कर) को पीसीएल में खेलने से प्रतिबंध किया जा सकता है।
पाकिस्तान के आईसीसी टूर्नामेंट में खेलने पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है. इसके अलावा जो भी पैसा से जो उसकी सहायता की जाती है उसपर भी रोक लगना संभव है. भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी20 मुकाबले के ना होने पर जो नुकसान होगा इसकी भरपाई भी पीसीबी को जियो स्टार को करने कहा जाएगा. आम तौर पर भारत-पाकिस्तान टी20 मैच के लिए विज्ञापन की दर 25 लाख से 40 लाख रुपये प्रति 10 सेकेंड के बीच होती है. सिर्फ विज्ञापन राजस्व नुकसान 200 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है.

पाकिस्तान को सबसे अधिक नुकसान उसके लिए राजस्व पैदा करने वाली पाकिस्तान सुपर लीग पर रोक से हो सकता है. सूत्र ने आगे कहा, ‘‘संन्यास ले चुके खिलाड़ियों या फ्री एजेंट्स को छोड़कर मौजूदा विदेशी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को पीएसएल में हिस्सा लेने से रोका जा सकता है. इसके अलावा आईसीसी के मेजबान प्रसारणकर्ता जियो-स्टार को होने वाले राजस्व नुकसान की भरपाई भी पीसीबी को करनी होगी जो लाखों डॉलर तक हो सकती है. उनका सालाना राजस्व भी रोका जा सकता है.’’
अगर आईसीसी पाकिस्तान को टूर्नामेंट से प्रतिबंधित करता है तो युगांडा उनकी जगह लेगी लेकिन यह बोर्ड बैठक के बाद ही तय होगा.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.