Last Updated:
ICC T20 World Cup Semi Final Scenario: भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला दोनों टीम के लिए करो या मरो का है. इस मैच में जिसे जीत मिलेगी वो सेमीफाइनल में जगह बनाएगा. अगर बारिश की वजह से मैच नहीं खेला गया तो फिर भारत खराब नेट रन रेट की वजह से बाहर हो जाएगा.
भारत का मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ तो क्या वेस्टइंडीज को होगा फायदा, सेमीफाइनल में कौन पहुंचेगा?
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेलने वाली तीन टीमों के नाम पक्के हो चुके हैं. आखिरी टीम का फैसला आज भारत और वेस्टइंडीज के मुकाबले के बाद हो जाएगा. इस ग्रुप से दक्षिण अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है. दूसरे ग्रुप से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम ने जगह बनाई है. श्रीलंका के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच जीतने के बाद भी पाकिस्तान नेट रन रेट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गया. अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे सेमीफाइनल स्थान के लिए मुकाबला है.
बारिश की वजह से मैच रद्द हुआ तो किसे हो होगा फायदा
अभी तक वेस्टइंडीज और भारत के पास दो-दो अंक हैं और अगला मैच दोनों के बीच ही है. यह मैच नॉकआउट जैसा है, यानी जो जीतेगा वही प्ले-ऑफ में आगे जाएगा. नेट रन रेट के मामले में वेस्टइंडीज की टीम भारत से आगे है, लेकिन अगर भारतीय टीम वेस्टइंडीज को हरा देती है तो यह मायने नहीं रखेगा. भारत के चार अंक हो जाएंगे. भारत के लिए एक साधारण जीत ही वेस्टइंडीज से ऊपर जाने और सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए काफी है.
क्या भारत टूर्नामेंट से बाहर हो सकता है
अगर बारिश या किसी अन्य कारण से मैच नहीं हो पाता, तो वेस्टइंडीज पॉजिटिव रन रेट के कारण सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. भारत के लिए समीकरण बहुत आसान है. अगर मैच होता है और उसे वेस्टइंडीज को हराना होगा. जीत दर्ज करने के साथ ही भारत सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. रन रेट की कोई जरूरत नहीं है अगर भारत मैच जीतता है. लेकिन अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो जाता है या वेस्टइंडीज भारत को हरा देता है, तो वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.