ICC T20 World cup Live Score: श्रीलंका के कोलंबो में आयरलैंड और ओमान की टीमों के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का मैच खेला जाना है. ग्रुप बी की दोनों ही टीमों ने अब तक 2-2 मुकाबले खेले हैं और पहली जीत की तलाश है. …और पढ़ें
आयरलैंड और ओमान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला
T20 World cup Live Score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भी तीन मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मैच आयरलैंड और ओमान की टीमों के बीच खेला जाना है. ग्रुप बी की दोनों ही टीमों ने अब तक 2-2 मुकाबले खेले हैं और पहली जीत की तलाश है. आज दिन के दूसरे मैच में इंग्लैंड की टीम स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलने उतरेगी. आखिरी मुकाबला सबसे दमदार होगा जहां न्यूजीलैंड की टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा.
आयरलैंड की संभावित प्लेइंग XI: टिम टेक्टर, रॉस ऐडेर, हैरी टेक्टर, लोरान टकर (कप्तान और विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेन कलिट्ज, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलेनी, मार्क ऐडेर, बैरी मैकगार्थी/जॉश लिटिल, मैथ्यू हम्फ़्रीज
ओमान की संभावित प्लेइंग XI: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्मद मिर्जा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफयान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल, जय ओडेडरा/शकील अहमद
February 14, 202610:32 IST
ICC T20 World cup Live Score: ओमान और आयरलैंड के बीच टक्कर
नमस्कार, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है. हर दिन टूर्नामेंट में तीन मुकाबले खेले जाते हैं. आज दिन के पहले मैच में आयरलैंड का सामना ओमान की टीम के साथ होगा. इसके बाद इंग्लैंड की टीम स्कॉटलैंड से खेलेगी. दिन का आखिरी मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.