Last Updated:
pakistan pls stop playing t20: के श्रीकांत ने कहा कि पाकिस्तान एक भी तेज गेंदबाज ढूंढने में संघर्ष कर रहा हैं. इस देश में क्रिकेट इतना गिर गया है? बल्लेबाजी में एक भी सही बल्लेबाज नहीं है अगर बाबर आज़म आपके मुख्य खिलाड़ी हैं, तो टी20 खेलने की जरूरत ही नहीं है.
पाकिस्तान बंद करो टी-20 खेलना, पूर्व क्रिकेटर ने लगाई गुहार
श्रीकांत ने भारत-पाकिस्तान मुकाबलों को ‘सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता’ कहे जाने पर भी सवाल उठाया और कहा कि मौजूदा समय में भारत की ‘सी टीम’ भी पाकिस्तान को हरा सकती है. अपने यूट्यूब चैनल पर जारी एक वीडियो में श्रीकांत ने कहा कि शाहीन अफरीदी अब पहले जैसे नहीं रहे और पाकिस्तान, जिसने कभी वकार युनिस, वसीम अकरम और इमरान खान जैसे दिग्गज तेज गेंदबाज दिए थे, आज एक भी प्रभावी तेज गेंदबाज खोजने के लिए संघर्ष कर रहा है. उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान के पास एक भी भरोसेमंद बल्लेबाज नहीं है और यदि बाबर आजम को मुख्य बल्लेबाज माना जा रहा है, तो उन्हें टी20 क्रिकेट खेलना ही नहीं चाहिए.
‘पाकिस्तान को टी20 खेलने की जरूरत नहीं’
क्या आपने पाकिस्तान को कभी इस हालत में देखा है? वकार यूनुस, इमरान खान, वसीम अकरम, फिर आकिब जावेद कितने शानदार गेंदबाज थे. अब एक भी तेज गेंदबाज ढूंढने में संघर्ष कर रहे हैं. क्या आपके देश में क्रिकेट इतना गिर गया है? बल्लेबाजी में एक भी सही बल्लेबाज नहीं है अगर बाबर आज़म आपके मुख्य खिलाड़ी हैं, तो टी20 खेलने की जरूरत ही नहीं है. शाहीन अफरीदी, जिनकी धार पिछले कुछ वर्षों में कम हुई है, ने अपने दो ओवर में 31 रन खर्च किए और सिर्फ एक विकेट लिया. वहीं बाबर आज़म ने 7 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाए, इससे पहले कि उन्हें अक्षर पटेल ने बोल्ड कर दिया. पाकिस्तान के हालात इतने खराब है कि वो अब तक लगभग हर टीम के खिलाफ स्ट्रगल करते नजर आए.
सी टीम से भी हार जाएगी पाकिस्तान
एक दिन के अभ्यास सत्र के बाद जिस तरह से टहलते हुए भारत को पाकिस्तान ने हराया उससे उनकी क्रिकेटफिर एक्सपोज हो गई . वर्ल्ड कप 1983 विजेता टीम के सदस्य रहे श्रीकांत ने आगे कहा सच बताऊं तो भारत की चौथी टीम भी उन्हें हरा देगी. उन्हें कहना चाहिए कि हम मुख्य भारतीय टीम के खिलाफ उपलब्ध नहीं हैं, भारत की ‘सी टीम’ को भेज दो. आप हमें बुलाओ, हम आएंगे और आपको हरा देंगे. भारत की सी टीम भी उन्हें हरा देगी.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.