Last Updated:
भारतीय दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने मैक्कॉनकी को न्यूज़ीलैंड का ‘सुपर हीरो’ बताया है. अश्विन का मानना है कि मैक्कॉनकी अपनी सटीकता और चतुराई से अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे आक्रामक बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकते हैं.
फाइनल में गुमनाम गेंदबाज से रहना होगा टीम इंडिया को सावधान
इस खिताबी भिड़ंत से पहले एक नाम जिसने भारतीय खेमे में खलबली मचा सकते है, वह है कीवी ऑफ स्पिनर कोल मैक्कॉनकी. गेंदबाजी में अपने शानदार वैरिएशन से तमाम दिग्गजों का दिल जीतने वाले कोल मैक्कॉनकी को कई एक्सपर्ट्स फाइनल में टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा मान रहे है.
अश्विन की बड़ी चेतावनी: “चालाक गेंदबाज हैं मैक्कॉनकी”
भारतीय दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने मैक्कॉनकी को न्यूज़ीलैंड का ‘सुपर हीरो’ बताया है. अश्विन का मानना है कि मैक्कॉनकी अपनी सटीकता और चतुराई से अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे आक्रामक बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकते हैं. अश्विन के अनुसार, ईशान को ऑफ-साइड में बड़े शॉट खेलने में कठिनाई होती है और मैक्कॉनकी इसी कमजोरी का फायदा उठाकर उन्हें वहां शॉट मारने के लिए मजबूर कर सकते हैं. अभिषेक को लेग-साइड में हिट करने में परेशानी होती है इसीलिए अश्विन ने सलाह दी है कि अभिषेक को ‘हेडलेस बैटिंग’ के बजाय गेम अवेयरनेस दिखानी होगी.
शनिवार की ‘साइलेंट’ तैयारी
अहमदाबाद के मोटेरा में शनिवार की शाम जब सभी की नजरें बड़े सितारों पर थीं, तब कोल मैक्कॉनकी बिना किसी शोर-शराबे के अपनी गेंदबाजी पर काम करते नजर आए उन्होंने नेट्स में काफी समय बिताया और अपनी लेंथ और विविधताओं को और पैना किया.
ऑफ-स्पिन की काट: स्मार्ट क्रिकेट ही विकल्प
मैक्कॉनकी की स्पिन का सामना करने के लिए अश्विन ने ‘स्मार्ट प्ले’ का सुझाव दिया है. अश्विन का मानना है कि लगातार बड़े शॉट के प्रयास के बजाय स्ट्राइक रोटेट करके स्पिनर पर दबाव बनाया जा सकता है. अभिषेक शर्मा को सलाह दी गई है कि अगर ऑफ-स्पिनर उन पर दबाव बना रहे हैं, तो वे सिंगल लेकर संजू सैमसन जैसे फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी को स्ट्राइक दें, जो स्पिन के खिलाफ बेहतर खेलते हैं.
सेमी-फाइनल के नायक
मैक्कॉनकी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले सेमी-फाइनल में अपनी पहली ही ओवर में दो विकेट (क्विंटन डी कॉक और रयान रिकलटन) लेकर न्यूज़ीलैंड की जीत की नींव रखी थी. उनकी यही फॉर्म और अहमदाबाद की स्पिन के अनुकूल पिच भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती होने वाली है.
कल का फ़ाइनल न केवल दो देशों के बीच की जंग है, बल्कि भारतीय बल्लेबाजों की तकनीक और मैक्कॉनकी की चालाकी के बीच का एक मनोवैज्ञानिक मुकाबला भी होगा.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.