Last Updated:
मशहूर सुनील गावस्कर का मानना है कि बुमराह जोस बटलर, फिल साल्ट और हैरी ब्रुक के विकेट लेकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी को कमजोर कर सकते हैं. बुमराह आमतौर पर पावरप्ले में एक ही ओवर डालते हैं क्योंकि टीम डेथ ओवर के लिए उनके दो ओवर बचाकर रखती है. गावस्कर ने कहा कि बुमराह को चार ओवर के बाद गेंद देना सही नहीं है.
जसप्रीत बुमराह को लेकर इंग्लैंड मुकाबले के लिए सुनील गावस्कर ने दी गौतम गंभीर को सलाह
भारत गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से भिड़ेगा. 2022 और 2024 में भी दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल हुआ था. इंग्लैंड ने 2022 में भारत को 10 विकेट से हराया था, लेकिन दो साल बाद भारत ने वेस्टइंडीज में बदला ले लिया. गावस्कर ने कहा, मेरा मानना है कि बुमराह को पावरप्ले में कम से कम दो ओवर करने चाहिए क्योंकि नई गेंद से अगर वह शुरू में विकेट ले लेते हैं तो भारत का पलड़ा भारी हो जाएगा.
बुमराह को दी जाए नई गेंद
बिंदास राय देने के लिए मशहूर सुनील गावस्कर का मानना है कि बुमराह जोस बटलर, फिल साल्ट और हैरी ब्रुक के विकेट लेकर इंग्लैंड की बल्लेबाजी को कमजोर कर सकते हैं. बुमराह आमतौर पर पावरप्ले में एक ही ओवर डालते हैं क्योंकि टीम डेथ ओवर के लिए उनके दो ओवर बचाकर रखती है. गावस्कर ने कहा कि बुमराह को चार ओवर के बाद गेंद देना सही नहीं है. उन्होंने कहा, जब चार ओवर पहले ही फेंके जा चुके हैं और बल्लेबाजों को करीब 20 गेंदें खेलने को मिल चुकी हैं, तो बुमराह के आने तक बल्लेबाज सेट हो जाते हैं. इसलिए बुमराह और भारत दोनों के लिए अच्छा होगा कि वह शुरू में गेंदबाजी करें और विकेट लें.
बुमराह को पढ़ना कभी भी आसान नहीं
बुमराह सभी फॉर्मेट में इतने खतरनाक गेंदबाज कैसे बने, इस पर गावस्कर ने कहा, अगर आपने आंद्रे अगासी की आत्मकथा पढ़ी है तो आपको पता चलेगा कि उन्होंने बोरिस बेकर की सर्व का अंदाजा कैसे लगाया. लेकिन बुमराह को समझना आसान नहीं है. वह वाइड गेंद फेंकते हैं तो लगता है अंदर आएगी, लेकिन वह गेंद को स्विंग भी करा सकते हैं. इसी वजह से वह तीनों फॉर्मेट में खतरनाक हैं.
बल्लेबाजी में गहराई का फायदा मिलेगा
गावस्कर के मुताबिक भारत का एक और फायदा है कि उसकी बल्लेबाजी में लचीलापन है और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाज किसी भी नंबर पर खेल सकते हैं. तिलक ने शुरुआत में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की, लेकिन संजू सैमसन के टीम में आने के बाद वह पांचवें या छठे नंबर पर खेलने लगे. गावस्कर ने कहा, तिलक वर्मा बहुत समझदार क्रिकेटर है, जो हालात को देखकर खेलता है. पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए वह स्थिति को अच्छे से समझता है. वेस्टइंडीज के खिलाफ उसकी बल्लेबाजी ने सैमसन पर से दबाव कम कर दिया था. उन्होंने कहा, भारत के पास तिलक जैसे खिलाड़ी होना टीम के लिए सौभाग्य की बात है. इंग्लैंड के जोस बटलर की खराब फॉर्म पर गावस्कर ने कहा, वह अभिषेक शर्मा की तरह खतरनाक साबित हो सकते हैं. इसलिए बटलर का विकेट जल्दी लेना जरूरी होगा. हमने देखा है कि वह आईसीसी और आईपीएल में कितने खतरनाक हो सकते हैं.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.