Pakistan T20 World Cup Boycott Row ICC threatens:पाकिस्तान ने अगर टी20 वर्ल्ड कप से हटने के फैसला लिया तो ICC उसे छोड़ेगा नहीं. ताजा जानकारी के मुताबिक इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल पाकिस्तान पर सख्त कार्रवाई कर सकती है. इसमें पाकिस्तान को सभी द्विपक्षीय सीरीज से बैन, पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में विदेशी खिलाड़ियों को खेलने के लिए NOC न देना और पाकिस्तान को एशिया कप से बाहर करना भी शामिल हो सकता है.
न कहना पाकिस्तान क्रिकेट को ले डूबेगा
इंडियन एक्सप्रेस से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि अगर पाकिस्तान भी बांग्लादेश जैसा रास्ता अपनाता है और टूर्नामेंट में खेलने से मना करता है, तो इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) उस पर प्रतिबंध लगा सकती है. इन प्रतिबंधों में पाकिस्तान के साथ किसी भी देश की द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज रोकना, पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में विदेशी खिलाड़ियों को खेलने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) न देना और पाकिस्तान को एशिया कप से बाहर करना शामिल हो सकता है.

पाकिस्तान क्रिकेट को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा.
एक सूत्र ने कहा, ‘अगर पाकिस्तान भी टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलने का फैसला करता है, तो ICC उस पर कई तरह की पाबंदियां लगाएगी. इसमें सभी द्विपक्षीय सीरीज रोकना, PSL के लिए विदेशी खिलाड़ियों को NOC न देना और एशिया कप में हिस्सा न लेने देना शामिल है.’ यह तो साफ है कि अगर पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप से हटने की हिमाकत की तो उसे भारी नुकसान झेलना पड़ेगा. अब ये पाकिस्तान को सोचना है कि उसे अपनी दुर्दशा करनी है या नहीं.
नकवी ने क्या कहा था?
PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पहले ICC पर ‘दोहरा मापदंड’ अपनाने का आरोप लगाया था. पीसीबी चीफ ने कहा था कि बांग्लादेश के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है. नकवी ने यह भी कहा कि वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भागीदारी का फैसला सरकार के सबसे ऊंचे स्तर पर होगा और यह फैसला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के विदेश से लौटने के बाद लिया जाएगा. मीडिया से बातचीत करते हुए नकवी ने कहा, ‘बांग्लादेश के साथ नाइंसाफी हो रही है. एक देश जब चाहे कोई भी फैसला ले सकता है, लेकिन दूसरे देश के लिए नियम अलग हैं. बांग्लादेश भी एक बड़ा हिस्सेदार है और उसके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए.’
PCB ने ICC से यह भी अपील की कि बांग्लादेश के लिए भी हाइब्रिड मॉडल अपनाया जाए, जैसा पाकिस्तान के लिए किया गया था. इस मॉडल के तहत पाकिस्तान अपने सभी टी20 वर्ल्ड कप मैच कोलंबो में खेलता है. नकवी ने कहा, ‘बांग्लादेश भी पाकिस्तान की तरह ICC का पूर्ण सदस्य है. अगर पाकिस्तान और भारत को यह सुविधा दी गई है, तो बांग्लादेश को भी मिलनी चाहिए. कोई भी देश दूसरे देश पर अपनी शर्तें नहीं थोप सकता.’
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.