ICC corrects mistake: आईसीसी ने भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर की गई रैंकिंग में गलती को सुधार लिया है. हाल ही में विराट कोहली ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे थे, लेकिन इस दौरान आईसीसी से दिन को गिनने में गलती हो गई, जिसके बाद उसे फैंस की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा.
दरअसल, आईसीसी ने विराट कोहली के रैंकिंग में टॉप पर आने को लेकर दिनों की गितनी में गलती कर दी. विराट के लिए आईसीसी ने रैंकिंग को लेकर जो पोस्ट किया उसमें बताया गया कि यह भारतीय दिग्गज 825 दिन बाद टॉप पर पहुंचे हैं, लेकिन इसकी गिनती 1547 दिन है. ऐसे में अब आईसीसी ने विराट को लेकर की गई अपनी इस गलती में सुधार कर लिया है.
पहले वनडे में विराट ने बनाए थे 93 रन
टीम इंडिया के दिग्गज विराट कोहली अपने विध्वंसक फॉर्म में हैं. विराट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में खेले गए पहले वनडे में 93 रनों की दमदार पारी खेली थी. इसी पारी के बाद के बाद विराट रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे थे. इससे पहले साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी से धूम मचाई थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से विराट दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए दमदार शतक लगाया था.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.