न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का 31वां मैच खेला जाएगा। मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। टॉस सुबह 10.30 बजे होना है। अगर न्यूजीलैंड यह मैच जीत लेता है तो टीम सुपर-8 में क्वालिफाई कर जाएगी। न्यूजीलैंड 3 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंकों पर है। ग्रुप-डी के पॉइंट्स टेबल में टीम साउथ अफ्रीका के बाद दूसरे नंबर पर है। कनाडा अपने दोनों मैच हारकर आखिरी नंबर पर है। टीम आज हारी तो सुपर-8 से बाहर हो जाएगी, लेकिन कनाडा जीत गया तो उनके सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें बनी रहेंगी। टी-20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों की परफॉर्मेंस
टी-20 इंटरनेशनल में दोनों टीमें पहली बार भिड़ेंगी। न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में 49 मैच खेले हैं। 27 जीते और 22 गंवाए। वहीं कनाडा ने 5 मैच खेले हैं, जिनमें टीम को 4 में हार मिली। टिम साइफर्ट न्यूजीलैंड के लिए बेस्ट बैटर रहे
इस वर्ल्ड कप में टिम सइफर्ट न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर रहे हैं। उन्होंने 3 मैचों में 179.57 की स्ट्राइक रेट से 167 रन बनाए हैं। इस दौरान 89* रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है। बॉलिंग में लॉकी फर्ग्यूसन न्यूजीलैंड के टॉप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 2 मैचों में 4 विकेट लिए। उनका बेस्ट प्रदर्शन 40 रन देकर 2 विकेट रहा है। कनाडा से नवनीत धालीवाल पर निगाहें
कनाडा के बैटर नवनीत धालीवाल टीम के टॉप स्कोरर रहे हैं। उन्होंने 2 मैचों में 127.27 की स्ट्राइक रेट से 98 रन बनाए हैं। इस दौरान 64 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा। बॉलिंग में साद बिन जफर ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। उन्होंने 2 मैचों में 7.42 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 3 विकेट लिए। पिच कंडीशन
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर आमतौर पर स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है। यहां खेले गए 7 टी-20 इंटरनेशल मैचों में 4 बार चेज करनेवाली टीम जीती है, जबकि 3 मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीम ने स्कोर डिफेंड किया है। यहां बढ़ते मैच के साथ पिच स्लो होती जाती है, इसलिए चेज करना मुश्किल होता है। मैच दिन में होने की वजह से ओस का कोई रोल नहीं होगा। ऐसे में टीमें टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला कर सकती है। वेदर कंडीशन
चेन्नई में दिन में हल्के बादल और धूप वाला मौसम रहेगा। तापमान करीब 28 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मैच के दौरान बारिश की संभावना बहुत कम है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम साइफर्ट, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी। कनाडा: दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), अंश पटेल, दिलोन हेलिगर, हर्ष ठाकेर, जसकरनदीप बुट्टर, कलीम सना, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, साद बिन जफर, श्रेयस मोव्वा और युवराज समरा। कहां देख सकते हैं मैच?
इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.