बता दें कि क्रिकेट फैंस भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का बेसब्री से इंतजार करते हैं. दोनों टीमों के बीच दुनिया में कहीं भी कोई मैच हो उसका टिकट मिनट से पहले सोल्ड आउट हो जाते हैं. टी20 विश्व कप 2026 के लिए भी ऐसा ही कुछ हुआ. यही कारण है कि भारत-पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मैच नहीं होने से श्रीलंका को तगड़ृ नुकसान होने वाला है.
भारत-पाक मैच नहीं होने से श्रीलंका को नुकसान कैसे?
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में अगर भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला नहीं होता है तो फिर श्रीलंका को चौतरफा नुकसान होगा. सबसे पहले इस मैच के लिए जितने भी टिकट की बुकिंग हुई होगी उसका श्रीलंका क्रिकेट को रिफंड करना होगा. इसके अलावा इस मैच को देखने को लिए भारत और पाकिस्तान के ही दर्शक भारी संख्या में कोलंबो पहुंचते.
ऐसे में मैच नहीं होने से जो भी फैंस कोलंबो मैच देखने पहुंचते वह अब अपने एयर टिकट और होटल बुकिंग को भी कैंसल करेंगे. इसके साथ-साथ श्रीलंका को पर्यटन से जो कमाई होती वह भी अब नहीं होगा. यही कारण है कि भारत-पाकिस्तान के इस लफड़े में श्रीलंका को नुकसान होने वाला है.
पाकिस्तान ने क्यों किया है मैच बयाकॉट
बता दें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के समर्थन में भारत के साथ टी20 विश्व कप में अपने मैच का बायकॉट किया है. दरअसल बांग्लादेश ने आईसीसी के सामने अपनी चिंता जाहिर की थी कि भारत में उसके खिलाड़ियों के सुरक्षा को खतरा है. ऐसे में उसके मैच को श्रीलंका में शिफ्ट किया जाए, लेकिन आईसीसी को ने उसकी इस मांग को खारिज कर दिया.
आईसीसी के इस फैसले के बाद पाकिस्तान ने बांग्लादेश का पक्ष लेते हुए वह भी विश्व कप से बाहर होने की धमकी दी, लेकिन आखिरी वक्त में पाकिस्तान ने ये ऐलान किया कि वह टूर्नामेंट में हिस्सा तो लेगा, लेकिन भारत के खिलाफ होने वाले 15 फरवरी के मैच के वह बायकॉट करेगा.
बांग्लादेश ने क्यों किया था वेन्यू बदलने की मांग
आईसीसी ने अपनी रिपोर्ट में ये साफ कर दिया था कि बांग्लादेशी प्लेयर को भारत में किसी तरह का कोई खतरा नहीं है, लेकिन बीसीबी ने आईपीएल 2026 से तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने के कारण निराश थी और उसने आईसीसी के सामने भारत और बीसीसीआई को घेरने के लिए ये जिद्द कर दी कि उसके खिलाड़ियों को खतरा है.
बिना किसी खतरे के बांग्लादेश के इस मांग को आईसीसी ने रद्द कर दिया, जिसके कारण उसे टूर्नामेंट से हटना पड़ा. ऐसे में उसकी जगह स्कॉटलैंड को टी20 विश्व कप में शामिल किया गया है. बांग्लादेश के इसी मांग को सपोर्ट करते हुए पाकिस्तान ने उसके समर्थन में भारत के साथ मैच का बायकॉट किया है.
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.