IND vs NZ 3rd ODI Turning Point Harshit Rana Wicket: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में हर्षित राणा का विकेट मैच का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. विराट कोहली के साथ मिलकर हर्षित राणा टीम इंडिया को जीत की तरफ लेकर बढ़ रहे थे, लेकिन 52 रन बनाकर वह आउट हो गए. जहां से न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए भारत से जीत छीन ली.
ये था मैच का बड़ा टर्निंग पॉइंट
भारत की खराब शुरुआत के बाद विराट कोहली एक छोर पर खड़े रहे और नीतीश रेड्डी के साथ पांचवें विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी करते हुए टीम इंडिया को 150 रन के पार पहुंचाया. नीतीश 53 रन बनाकर आउट हुए तो भारत को जल्द ही एक और झटका रवींद्र जडेजा के रूप में लगा, जिससे भारत का स्कोर 178/6 हो गया. इस समय पर भारत की जीत बेहद ही मुश्किल लग रही थी. हालांकि, इसके बाद हर्षित राणा क्रीज पर आए. हर्षित राणा ने विराट कोहली के साथ मिलकर कुछ इस कदर बल्लेबाजी की कि स्टेडियम में मौजूद सभी भारतीय फैंस को जीत नजर आने लगी. हर्षित राणा ने सिर्फ 41 गेंदों में अर्धशतक जड़कर भारत को 250 रन के पार पहुंचा दिया. इस दौरान कोहली ने भी शतक पूरा किया. दोनों स्थिति के अनुसार बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत की तरफ लेकर बढ़ रहे थे. दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी हो चुकी थी.

हर्षित राणा का विकेट बना मैच का टर्निंग पॉइंट.
न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज भी दर्शा रही थी कि उनके हाथ से मुकाबला फिसल रहा है, लेकिन 44वें ओवर की चौथी गेंद पर हर्षित (52) आउट हो गए. हर्षित को जैकरी फोक्स ने हेनरी निकोल्स के हाथों कैच आउट कराया. हर्षित के इस विकेट ने न्यूजीलैंड को मुकाबले में वापसी का मौका दे दिया, जो कीवी गेंदबाजों की बड़ी ही आसानी से कुटाई कर रहे थे. अगली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज (0) भी चलते बने, जिससे सारा दवाब विराट कोहली पर आ गया. आखिर में जिसका डर था, वही हुआ. कोहली भी बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में कैच आउट हो गए, जिसने भारत की जीत की सारी उम्मीदें ध्वस्त कर दीं और भारत ने मैच और सीरीज, दोनों ही गंवा दी.
जानिए मुकाबले में की हाइलाइट्स
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के शतकों और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 219 रन की मजबूत साझेदारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 8 विकेट पर 237 रन बनाए थे. डेरिल मिचेल ने 131 गेंद पर 3 छक्के और 15 चौके लगाते हुए 137 रन बनाए. ग्लेन फिलिप्स ने 88 गेंद पर 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 106 रन की पारी खेली. विल यंग ने 30 और कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 28 रन बनाए. भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने 3-3 विकेट लिए. हर्षित थोड़े महंगे रहे. उन्हें 10 ओवर में 84 रन पड़ गए. अर्शदीप ने 63 रन दिए. सिराज ने 10 ओवर में 43 रन देकर 1 और कुलदीप यादव ने 6 ओवर में 48 रन देकर 1 विकेट लिए.
338 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी. रोहित शर्मा 11 और शुभमन गिल 23 रन बनाकर आउट हो गए. विराट कोहली ने 108 गेंद पर 3 छक्के और 10 चौकों की मदद से 124 रन की पारी खेली. कोहली के वनडे करियर का ये 54वां शतक 91वें गेंद पर आया. कोहली ने नीतीश कुमार रेड्डी 53 के साथ पांचवें विकेट के लिए 88 और हर्षित राणा 52 के साथ सातवें विकेट के लिए 99 रन की अहम साझेदारी की. इन दोनों साझेदारियों ने भारत को जीत की सुगंध दी थी, जो विराट के नौवें विकेट के रूप में आउट होने के साथ ही समाप्त हो गई. भारतीय टीम 46 ओवर में 296 पर सिमट गई और 41 रन से मैच हार गई. न्यूजीलैंड के लिए जकारी फॉल्कस और क्रिस्टन क्लार्क ने 3-3, जबकि जायडेन लेनॉक्स ने 2 विकेट लिए. काइल जैमिसन को 1 विकेट मिला. डेरिल मिचेल प्लेयर ऑफ द मैच रहे.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.