IND vs NZ 1st ODI Harshit Rana: हर्षित राणा से जब वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद पूछा गया कि क्या टीम नई गेंद के साथ जसप्रीत बुमराह को मिस कर रही है क्योंकि आज भी हम कीवियों की ओपनिंग पार्टनरशिप 100 रन के बाद भी तोड़ नहीं पाए तो हर्षित राणा ने इसका जवाब थोड़ा चिढ़कर दिया.
दरअसल, हर्षित राणा से जब पूछा गया कि क्या जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में भारतीय गेंदबाजों को नई गेंद से शुरुआती ओवरों में विकेट लेने में दिक्कत होती है तो उन्होंने कहा कि मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और उनकी तिकड़ी ने अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने कहा:
मुझे नहीं पता कि आप कौन सा क्रिकेट देख रहे हैं, लेकिन आज भले ही हमें शुरुआती विकेट नहीं मिले, फिर भी सिराज भाई ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की. नई गेंद से भी हमने ज्यादा रन नहीं दिए. कभी आपको शुरू में विकेट नहीं मिलते हैं, लेकिन बाद में मिल जाते हैं और हमने ऐसा ही किया. पिच धीमी थी, और उसमें ज्यादा उछाल भी नहीं था.
हर्षित राणा का मैच विनिंग नॉक
इतना ही नहीं हर्षित राणा ने ये भी बता दिया कि टीम मैनेजमेंट उन्हें बतौर ऑलराउंडर तैयार कर रहा है. राणा ने बताया कि प्रैक्टिस सेशन के दौरान वह बॉलिंग के साथ-साथ अपनी बैटिंग पर भी फोकस कर रहे हैं. राणा ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत की चार विकेट की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उन्होंने न्यूजीलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट किया और फिर जब भारत लक्ष्य का पीछा करते हुए थोड़ा मुश्किल स्थिति में था तब 23 गेंदों में 29 रन बनाए। राणा ने चोटिल वाशिंगटन सुंदर से पहले बल्लेबाजी की.
प्लेइंग इलेवन में उलझी टीम
टीम के मुख्य ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के वनडे के लिए उपलब्ध न होने के कारण पहले वनडे के लिए भारतीय टीम में रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन दोनों शामिल थे. मगर वाशिंगटन सुंदर के भी इंजर्ड होकर बाहर हो जाने से अब प्लेइंग इलेवन का गणित भी उलझा-उलझा नजर आ रहा है.
About the Author

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.