इंग्लैंड को कप्तान हैरी ब्रूक ने सेमीफाइनल में पहुंच दिया है. अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से वह पाकिस्तान के जबड़े से मैच छीन लाए. हालांकि ब्रुक की इस धुआंधार फॉर्म आईपीएल में नहीं दिखेगी. वह दो साल तक आईपीएल नहीं खेल पाएंगे.
हैरी ब्रूक्स को बीसीसीआई पहले ही बोल्ड कर चुकी है.
इंग्लैंड की टीम टी-20 वर्ल्डकप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. कप्तान हैरी ब्रूक ने अपनी बल्लेबाजी से गदर मचा रखा है. चौंकाने वाली खबर ये है कि आईपीएल में हैरी ब्रूक की इस धाकड़ फॉर्म का मजा नहीं मिलेगा. ऐसा किसी चोट या बोर्ड की नाराजगी की वजह से नहीं हुआ. हैरी ब्रूक बीसीसीआई के उस ब्रह्मास्त्र नियम का पहला शिकार बन गए, जिसे 2025 में ही बनाया गया है. इस नियम की वजह से अब ब्रूक 2028 से पहले आईपीएल में नहीं दिख पाएंगे.
25 साल के हैरी ब्रूक का आईपीएल में डेब्यू 2023 में हुआ था. उन्हें सबसे पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 13.15 करोड़ रुपये में खरीदा था. उस सीजन में ब्रूक में 11 मैच खेले थे और 190 रन बनाए थे. इसके बाद अगले सीजन के लिए हैरीब्रूक ने फिर नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया और इस बार वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बने. दिल्ली ने ब्रूक को टीम में लेने के लिए 4 करोड़ रुपये खर्च किए. मगर आईपीएल शुरू होता, उससे पहले ही ब्रूक पर्सनल कारण बताकर टूर्नामेंट से हट गए. अगले साल एक बार फिर वह नीलामी में शामिल हुए और दिल्ली ने इस बार उन्हें 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा, लेकिन इस बार फिर ब्रूक ने वही किया और लीग शुरू होने से पहले ही वह फिर हट गए.
हैरी बूक ने 50 गेंदों पर पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया.
ब्रूक लगातार दो साल लीग से हट गए. इससे पहले कुछ और खिलाड़ी भी ऐसा कर चुके थे. फ्रेंजाइजी ने इसकी शिकायत बीसीसीआई से की. सभी 10 टीमों ने मिलकर बीसीसीआई से गुहार लगाई कि विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल होने के बाद नाम वापस ले लेते हैं, इससे टीम का बैलेंस बिगड़ जाता है. इसके बाद एक नियम बनाया गया. इस नियम के तहत-
‘अगर कोई खिलाड़ी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराता है, कोई टीम उसे खरीद लेती है, और इसके बाद वह बिना किसी ठोस मेडिकल कारण की वजह से लीग से अपना नाम वापस लेता है तो उसे अगले 2 साल के लिए टूर्नामेंट और ऑक्शन दोनों से बैन कर दिया जाएगा’
About the Author

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. इससे पहले मैंने, अमर उजाला, हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया है. साथ ही टाइम्स नाउ, जागरण और टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट में राजनीति, इतिहास, शिक्षा, साहित्…और पढ़ें
हैरी बूक ने 50 गेंदों पर पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया.
ब्रूक लगातार दो साल लीग से हट गए. इससे पहले कुछ और खिलाड़ी भी ऐसा कर चुके थे. फ्रेंजाइजी ने इसकी शिकायत बीसीसीआई से की. सभी 10 टीमों ने मिलकर बीसीसीआई से गुहार लगाई कि विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल होने के बाद नाम वापस ले लेते हैं, इससे टीम का बैलेंस बिगड़ जाता है. इसके बाद एक नियम बनाया गया. इस नियम के तहत-
‘अगर कोई खिलाड़ी ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन कराता है, कोई टीम उसे खरीद लेती है, और इसके बाद वह बिना किसी ठोस मेडिकल कारण की वजह से लीग से अपना नाम वापस लेता है तो उसे अगले 2 साल के लिए टूर्नामेंट और ऑक्शन दोनों से बैन कर दिया जाएगा’
इस रूल में खिलाड़ियों को छूट देने की बात भी कही गई है, लेकिन ये तब ही किया जा सकता है जब खिलाड़ी को गंभीर चोट लगी हो और संबंधित क्रिकेट बोर्ड की ओर से इसकी पुष्टि की जाए. ब्रूक ने दोनों बार मेंटल रिचार्ज और निजी कारणों का हवाला दिया था, जिसे बोर्ड ने बैन से बचने के लिए पर्याप्त नहीं माना.
हैरी बुक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत 2022 में की थी. सबसे पहले उन्हें टी-20 टीम में मौका मिला था. जनवरी 2022 में वह वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान में उतरे थे. इसी साल सितंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हें टेस्ट टीम में मौका मिला था. साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही जनवरी 2023 में उन्होंने वनडे में डेब्यू किया था. हालांकि क्रिकेट से वह लंबे समय से जुड़े रहे हैं. ब्रूक 2016 से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल रहे हैं, हालांकि टीम के लिए वह 2022 में ही डेब्यू कर पाए थे.
पाकिस्तान के खिलाफ हैरी ब्रूक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की.
ब्रूक बेशक आईपीएल नहीं खेल पाएंगे, लेकिन टी-20 वर्ल्डकप में उनका तहलका जारी है. 24 फरवरी 2026 को पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 50 गेंदों पर ऐतिहासिक शतक जड़ा. बेशक वह अगली गेंद पर ही क्लीन बोल्ड हो गए, मगर तब तक वह इंग्लैंड को जीत की दहलीज पर पहुंचा चुके थे. ब्रूक की इस पारी की बदौलत इंग्लैंड इस विश्वकप में सबसे पहले सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम बनी है. इसके बाद इंग्लैंड दुनिया की पहली ऐसी टीम बनी है जो लगातार 5 टी-20 विश्वकप में सेमीफाइनल तक पहुंची है. क्रिकेट एक्सपर्ट के मुताबिक इस समय ब्रूक शानदार फॉर्म में हैं, हालांकि उनकी कमिटमेंट पर सवाल है.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

Discover more from Sports News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.